फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bundelkhand drought fire is displayed in tilli film

‘तिल्ली’ में नजर अाएगी बुंदेलखंड के ‘सूखे की आग’

Sun, 19 Jun 2016 03:08 AM IST
विकास सनाड्य/ झांसी,अमर उजाला।
विकास सनाड्य/ झांसी,अमर उजाला। Updated Sun, 19 Jun 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand drought fire is displayed in tilli film

बुंदेलखंड के सूखे की त्रासदी अब फिल्म में नजर आएगी। चंडीगढ़ का बीटीएम प्रोडक्शन यहां के हालातों पर कॉमर्शियल फिल्म ‘तिल्ली’ का निर्माण कर रहा है, जिसकी शूटिंग ग्रामीण क्षेत्र में जारी है। इस फिल्म के माध्यम से किसानों की आत्महत्या के मामलों को बेहद संवेदनशील ढंग से उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कुदरत के कोप के शिकार बुंदेलखंड में पिछले एक साल से किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें आत्महत्या कर मौत को गले लगाने वालों की तादाद ज्यादा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड की यही करुण हकीकत ‘तिल्ली’ की कहानी है। फिल्म एक बारह साल के बच्चे के इर्दगिर्द घूमती है। यह भूमिका मुंबई के बाल कलाकार रिजवान खान अदा कर रहे हैं। यह बच्चा एक आपदा पीड़ित किसान का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके जानने वाले कई बच्चों के पिता गरीबी के हालातों से हारकर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में बच्चे के मन में यह भय है कि कहीं उसके पिता भी इसका कदम न उठालें। पिता को इससे बचाने के लिए वह घर में रखी सारी रस्सियां गायब कर देता है। यहां तक कि वह अपने झूले को भी जला देता है। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में रघुवीर यादव और अतुल श्रीवास्तव भी नजर आएंगे। 

माचिस की आग से बनी है ‘तिल्ली’
फिल्म का निर्माण चंडीगढ़ के बीटीएम प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। सवा दो घंटे की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं पंजाबी फिल्मों के जानेमाने निर्देशक सागर शर्मा। वह हिंदी में पहली फिल्म बना रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग सारौल ग्राम में पिछले एक माह से जारी है। इसके अलावा फिल्म के कई दृश्य लखनऊ में फिल्माए जाएंगे। फिल्म की को - प्रोड्यूसर कंपनी डांसलिसियस एकेडमी की प्रिया सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अभी 10-12 दिन और चलेगी। यह कॉमर्शियल फिल्म होगी।


फिल्म का नाम तिल्ली से मतलब माचिस की तीली से है, जिस तरह से तीली में आग होती है। ठीक उसी तरह की आग में बुंदेलखंड झुलस रहा है। यह फिल्म देश व दुनिया के पटल पर बुंदेलखंड की हकीकत को पहुंचाने का जरिया बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed