{"_id":"61dc1ddebc8e192e8426e8a3","slug":"bulli-bai-app-case-police-remand-of-2-students-extended-till-jan-14-another-accused-sent-in-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्ली बाई ऐप केस: दो आरोपियों की पुलिस रिमांड 14 जनवरी तक बढ़ी, एक को जेल भेजा गया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुल्ली बाई ऐप केस: दो आरोपियों की पुलिस रिमांड 14 जनवरी तक बढ़ी, एक को जेल भेजा गया
Mon, 10 Jan 2022 05:21 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:21 PM IST
सार
पुलिस ने सोमवार को श्वेता सिंह (18) और रावल (21) की और हिरासत की मांग करते हुए कहा कि उनसे कुछ जरूरी जानकारियां लेनी हैं।
विज्ञापन
Bulli Bai App Case
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार श्वेता सिंह और मयंक रावल की पुलिस हिरासत 14 जनवरी तक बढ़ा दी। इसके अलावा अदालत ने एक अन्य आरोपी विशाल कुमार झा को 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसे इस मामले में सबसे पहले बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह कोरोनो वायरस से संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
श्वेता और रावल पुलिस हिरासत में
पुलिस ने सोमवार को श्वेता सिंह (18) और रावल (21) की और हिरासत की मांग की और बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को बताया कि मामले की जांच एक महत्वपूर्ण चरण में है इसलिए आरोपी से पूछताछ की जरूरत है। श्वेता और रावल को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 5 जनवरी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था, जबकि झा को 4 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पहले दावा किया था कि श्वेता सिंह मुख्य आरोपी है जिन्होंने ऐप का ट्विटर हैंडल बनाया था।
विज्ञापन
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने वाले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 6 जनवरी को असम से नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार बिश्नोई ने ही ऐप बनाया है।
विज्ञापन