फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -Bulli Bai App Case News: A Twitter user claimed that he is the real creator and mastermind of Bulli bai

Bulli Bai App Case: 'मैं हूं असली मास्टरमाइंड', फ्लाइट का खर्चा उठा लो तो सरेंडर के लिए तैयार हूं

Thu, 06 Jan 2022 09:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jan 2022 09:41 AM IST
सार

ट्विटर यूजर ने कहा है कि पुलिस ने बेगुनाहों को गिरफ्तार किया है। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। असली मास्टरमाइंड वह है। 

विज्ञापन
-Bulli Bai App Case News: A Twitter user claimed that he is the real creator and mastermind of Bulli bai
Bulli Bai App Case: प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुल्ली बाई एप मामले में तीन गिरफ्तारियों के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि एप के पीछे का मास्टरमाइंड वह है। उसने पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों पर भी प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि- बेगुनाहों को परेशान करना बंद करो, वरना बुल्ली बाई 2.0 के लिए तैयार रहो। पुलिस को शक है कि यह ट्विटर यूजर नेपाल में है और वहीं से इस गतिविधि को अंजाम दे रहा है। हालांकि, पुलिस ट्विटर यूजर के सही जानकारी पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


इसके अलावा ट्विटर यूजर ने एप का वास्तविक यूजरनेम, पासवर्ड और सोर्स कोड भी साझा करने की पेशकश की, जिसका उपयोग एप को बनाने के लिए किया गया था।  उसने एक लिंक भी साझा किया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




इस ट्विटर हैंडल से आया ट्वीट
पुलिस को निशाना बनाते हुए @giyu44 ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। यूजर ने कहा है कि आपने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द रिहा करें। 


ट्वीट में आगे लिखा है कि 'जब यह सब शुरू हुआ तो मुझे भी इस बारे में ज्यादा नहीं पता था कि इससे क्या हो सकता है। मैं अपने दोस्तों विशाल व स्वाति के अकाउंट का उपयोग करता हूं। उन्हें पता भी नहीं है कि मैं क्या करने जा रहा हूं। वे दोनों मेरी वजह से गिरफ्तार हुए हैं। अब वे मुझे गाली देने के लिए आजाद हैं। इसके आगे किए गए ट्वीट में यूजर ने कहा कि अगर कोई मेरी फ्लाइट का बंदोबस्त कर देता है तो मैं आकर आत्मसमर्पण कर दूंगा। उधर, मुंबई पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि @giyu44 हैंडल से किए गए ट्वीट की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। 


अब तक तीन लोगों को किया गया है गिरफ्तार 
बुल्ली बाई एप मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक उत्तराखंड की रहने वाली 18 साल की स्वाति है। पुलिस का दावा है कि एप के पीछे मास्टरमाइंड यही लड़की है। इसके अलावा उसके 20 वर्षीय दोस्त मयंक रावत व 21 वर्षीय विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed