फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bullet train will take five hours from Delhi to Kolkata

पांच घंटे में दिल्ली से कोलकाता पहुंचा देगी बुलेट ट्रेन

Tue, 21 Jun 2016 05:06 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
Bullet train will take five hours from Delhi to Kolkata
High speed Telgo train - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली

रेलवे द्वारा अधिकृत एक फर्म ने सुझाव दिया है कि बुलेट ट्रेन के परिचालन से दिल्ली से कोलकाता की यात्रा अवधि घट कर पांच घंटे की रह जाएगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली-कोलकाता 1,513 किमी हाई स्पीड कॉरीडोर के साथ-साथ डायमंड चतुर्भुज की दो अन्य परियोजनाओं की व्यवहार्यता का अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस कॉरीडोर पर 84,000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। डायमंड चतुर्भुज योजना राजग सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत हाई स्पीड रेल नेटवर्क के जरिए चार महानगरों को जोड़ा जाएगा। समर्पिट ट्रैक पर बुलेट ट्रेन 300 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी।
विज्ञापन


दिल्ली-कोलकाता हाई स्पीट रूट पर आगरा, लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे 12 शहर हैं। हाई स्पीड रूट के जरिए दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में एक घंटा 45 मिनट और वाराणसी पहुंचने में दो घंटा 45 मिनट लगेंगे। इस संदर्भ में अंतिम रिपोर्ट इस साल के अंत तक सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed