फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   budget session west bengal assembly session today likely to be ruckes mamta govt governor dhankar

बंगाल: बजट सत्र शुरू होते ही विधायकों का हंगामा, राज्यपाल धनखड़ नहीं पढ़ पाए अभिभाषण

Fri, 02 Jul 2021 02:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 02:46 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र विधायकों के हंगामे की भेंट चढ़ गया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान टीएमसी और भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। 

विज्ञापन
budget session west bengal assembly session today likely to be ruckes mamta govt governor dhankar
हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने के बाद विधानसभा का पहला सत्र जैसे ही आज शुरू हुआ कि विधायकों ने नारेबाजी शुरू करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ जैसे ही अभिभाषण पढ़ने के लिए उठे कि भाजपा और टीएमसी विधायकों के बीच जोरदार हंगामा होने लगा, जिसके बाद राज्यपाल बिना अभिभाषण पढ़े ही सदन से बाहर निकल गए। सदन के बाहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल धनखड़ के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई।  इससे पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पहले ही साफ किया है कि सरकार की सभी लिखी चीजों को वो सदन में नहीं बोलेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल जगदीप धनखड़ जैसे ही अभिभाषण के लिए उठे कि भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने सदन के अंदर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सदन से बाहर निकल आए। उसके बाद राज्यपाल भी बिना अभिभाषण के ही बाहर आ गए।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है। इस अभिभाषण को राज्य सरकार तैयार करती है और राज्यपाल सदन में इसे पढ़ते हैं। आमतौर पर अभिभाषण में सरकार के कामकाज की उपलब्धियां और आने वाली योजनाओं का खाका होता है, लेकिन राज्यपाल जगदीप धनखड़ कई मौकों पर ममता सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं।


सीएम ममता और राज्यपाल आमने-सामने
गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद पार्टी से कई नेताओं का मोहभंग शुरू हो गया है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की टीएमसी में घर वापसी हुई है, उसके बाद से भाजपा से टीएमसी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर ममता सरकार है। वहीं ममता बनर्जी भी भाजपा पर हमले करने का एक मौका नहीं छोड़ती। बीते दिनों सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भ्रष्टाचारी बताया था। जिसपर राज्यपाल ने खुद पर लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। राज्यपाल धनखड़ ने कहा था कि उन पर राजनीति की भावना से प्रेरित होकर सारे आरोप लगाए जा रहे हैं।


भाजपा और टीएमसी के बीच टकराव
राज्य में चुनाव के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई हिंसा में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की मौत हुई थीं। भाजपा करीब सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौत का दावा कर रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता भाजपा पर दंगा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। पिछले दिनों बंगाल में हुई हिंसा के बाद बड़ी संख्या में लोग असम और अन्य राज्यों के शिविरों में शरण लिए थे। राज्यपाल धनखड़ ने असम के शिविरों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिया था।  राज्यपाल के दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी थी। जिसपर भाजपा ने भी ममता पर पलटवार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed