फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget session of Parliament will start 31st January

इस बार 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का सत्र, 1 को आएगा आम बजट

Tue, 03 Jan 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Budget session of Parliament will start 31st January
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

देश को आम बजट इस बार समय से पहले ही मिल जाएगा, केंद्र की मोदी सरकार एक फरवरी को आम बजट पेश करेगी जिसके लिए संसद सत्र 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। खास बात ये है कि इस बार आम बजट से पहले आने वाला रेल बजट अब अलग से पेश नहीं किया जाएगा, आम बजट के साथ ही रेल बजट भी संसद में पेश होगा।

विज्ञापन


एएनआई की खबर के अनुसार सरकार 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरूआत करेगी। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसी दिन संसद के पटल पर आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट रखी जाएगी। जिस पर चर्चा के बाद अगले दिन एक फरवरी को देश का आम बजट संसद में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बजट सत्र कुल दस दिन का रहेगा जो 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। खास बात ये है कि अभी तक आम बजट से पहले पेश होने वाला रेल बजट अब इतिहास की बात हो जाएगी। आम बजट में जोड़कर ही रेल बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में रेल और आम बजट फरवरी के अंत में पेश हुआ करते थे लेकिन मोदी सरकार ने इस बार इस परिपाटी को बदलते हुए एक फरवरी को ही आम बजट पेश करने की घोषणा कर दी थी। इसके साथ ही अलग से पेश होने वाले रेल बजट को भी अब खत्म करके आम बजट के साथ पेश करने की व्यवस्‍था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed