फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Session 2022 Will Start From 31st January, and Gerneal Budget Will Presented in Parliament on 1st February

Budget Session 2022: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, एक फरवरी को सीतारमण पेश करेंगी आम बजट

Fri, 14 Jan 2022 12:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 14 Jan 2022 12:34 PM IST
सार

संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक बुलाने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
Budget Session 2022 Will Start From 31st January, and Gerneal Budget Will Presented in Parliament on 1st February
Loksabha - फोटो : a

विस्तार

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। 

विज्ञापन


संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक बुलाने की सिफारिश की है। सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी। सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के हवाले से यह खबर दी। 

12 फरवरी से एक माह की छुट्टी रहेगी और दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव होंगे और नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में इसका असर दिखाई देगा। 
विज्ञापन


संसद के 718 कर्मचारी हो चुके संक्रमित 
संसद भवन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में संसद भवन के 718 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले दो सप्ताहों के दौरान संक्रमित हुए हैं। 9 जनवरी तक करीब 400 कर्मी कोरोना संक्रमित थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 700 पार कर गया था। पिछले तीन दिनों में ही करीब 43 फीसदी की वृद्धि इन आंकड़ों में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed