Budget Session 2021 LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार शाम चार बजे तक के लिए स्थगित
{"_id":"601b69ad8ebc3e4c8a364fb0","slug":"budget-session-live-updates-loksabha-rajyasabha-farmers-protest-farm-laws-modi-govt-opposition-congress-bjp","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session 2021 LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार शाम चार बजे तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 04 Feb 2021 09:41 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:41 PM IST
खास बातें
संसद में पिछले तीन दिनों से किसान आंदोलन की गूंज सुनाई दे रही है। दस विपक्षी दलों के 15 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आंदोलनरत किसानों से मिलने के लिए गाजीपुर पहुंचा। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दूसरी ओर ऊपरी सदन में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कृषि कानूनों पर मोदी सरकार का पक्ष रखा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसपर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए वाह महाराज वाह कहा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
विपक्षी दल के नेता
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
09:37 PM, 04-Feb-2021
लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा में जमकर हंगामा होने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
05:14 PM, 04-Feb-2021
लोकसभा की कार्यवाही शाम साढ़े आठ बजे तक के लिए स्थगित
विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शाम सात बजे तक के लिए एक बार फिर स्थगित कर दी गई। इसके कुछ समय बाद जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो एक बार फिर विपक्षी दलों के सांसदों ने कृषि कानूनों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में चौथी बार हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही साढ़े आठ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
05:09 PM, 04-Feb-2021
लोकसभा की कार्यवाही फिर से हुई शुरू
लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। बता दें कि कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित हो गई थी।
04:56 PM, 04-Feb-2021
जयशंकर ने श्रीलंका के सामने तमिलों का मुद्दा उठाया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार ने श्रीलंका से आह्वान करते हुए कहा है कि श्रीलंका में तमिलों के हितों की रक्षा के मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए दोनों देशों को चर्चा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह श्रीलंका के हित में होगा कि वह तमिलों को न्याय दिलाने के लिए काम करे। तमिल लोगों को उनसे समानता, न्याय और शांति की अपेक्षाएं हैं।
04:50 PM, 04-Feb-2021
एनएसए अजीत डोभाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर पहुंचे संसद
एनएसए अजीत डोभाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद पहुंचे हैं।
04:47 PM, 04-Feb-2021
पाकिस्तान हमारे रक्षा कर्मियों की हिरासत को स्वीकार नहीं कर रहाः विदेश मंत्रालय
लापता रक्षा कर्मियों के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि हमारे रिकॉर्ड में 83 भारतीय रक्षा कर्मियों की सूची है जिनकी हिरासत को अब तक पाकिस्तान ने स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 04-Feb-2021
विवादों से घिरे तीनों कृषि कानूनों के मुद्दे पर कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
02:19 PM, 04-Feb-2021
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।Rajya Sabha adjourned till 9 am tomorrow.
— ANI (@ANI) February 4, 2021
01:15 PM, 04-Feb-2021
मैं जान गंवाने वाले किसानों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा हूं
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'सरकार कई स्तरों पर भारत को असफल कर चुकी है, वह अपने अहंकार के कारण संसद की पवित्रता को बनाए रखने में विफल रही। 20 सितंबर, 2020 को किसानों के लिए खड़े सात सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। मैं उन किसानों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई।'Government has failed India at many levels, it failed to uphold Parliament's sanctity because of its arrogance. On September 20, 2020, seven MPs who stood for farmers were suspended. I stand in solidarity with the farmers who lost their lives: Derek O'Brien, TMC in Rajya Sabha pic.twitter.com/Jjc8dODRWf
— ANI (@ANI) February 4, 2021
01:10 PM, 04-Feb-2021
सरकार को शांतिपूर्ण तरीके से मामले को समाप्त करना चाहिए
जनता दल सेक्युलर के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा, हम गणतंत्र दिवस पर कुछ उपद्रवियों की कार्रवाई की निंदा करते हैं, लेकिन किसान इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए। विरोध स्थल पर कंक्रीट की दीवारें लगाने के केंद्र के फैसले से मदद नहीं मिलेगी। सरकार को मामले को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करना चाहिए। कृषि कानून राज्य का विषय है, यह समवर्ती सूची में है। राज्य सरकार की राय भी लेनी होगी।#FarmLaws issue is a state subject, it's in concurrent list. State government's opinion also has to be taken: HD Devegowda, JD (S)
— ANI (@ANI) February 4, 2021