फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session 2021 LIVE: किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Tue, 02 Feb 2021 12:41 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Feb 2021 12:41 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन की गूंज मंगलवार को संसद में सुनाई दी। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया था। हालांकि सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कल चर्चा होगी। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। थोड़ी देर में विपक्ष वापस लौटा और किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने लगा। विपक्ष की नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित किया गया। इसके बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके कारण कार्यवाही को कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Budget Session 2021 Today LIVE Loksabha Rajyasabha News Updates: loksabha rajyasabha discussion on farmers protest farm laws congress bjp tmc opposition
बजट सत्र 2021 LIVE: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:37 PM, 02-Feb-2021

कल तक के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

राज्यसभा की कार्यवाही को कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
 
 
11:38 AM, 02-Feb-2021

तीसरी बार हुई कार्यवाही स्थगित

किसानों के आंदोलन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को दो बार स्थगन के बाद दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 
 
विज्ञापन
10:36 AM, 02-Feb-2021

फिर स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

विपक्ष के हंगामे के बाद एक बार फिर सदन की कार्यवाही को सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
 
 
09:59 AM, 02-Feb-2021

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

सदन में विपक्ष की नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 
 
09:54 AM, 02-Feb-2021

राज्यसभा में विपक्ष ने की नारेबाजी

राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। विपक्षी सांसदों ने किसान विरोधी काले कानून वापस लेने को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट दिया और शन्यू काल शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद विपक्षी सांसद सदन में वापस आए और किसानों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।
09:46 AM, 02-Feb-2021

कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा होगी

मैं दोहराया हूं कि कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा होगी। यह गलत धारणा बन रही है कि कोई चर्चा नहीं हुई। मतदान के संबंध में, लोगों के अपने तर्क हो सकते हैं लेकिन हर पार्टी ने अपने कार्य को पूरा किया और सुझाव दिए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 AM, 02-Feb-2021

विपक्ष का वॉकआउट

विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया है। 
 
09:41 AM, 02-Feb-2021

किसानों के आंदोलन पर कल होगी चर्चा

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, 'किसानों के आंदोलन पर चर्चा आज नहीं कल होगी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन का जिक्र किया था। मैं आज से चर्चा शुरू करना चाहता था लेकिन मुझे बताया गया कि चर्चा सबसे पहले लोकसभा में शुरू होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हम कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं।'
 
 
09:20 AM, 02-Feb-2021

बसपा ने दिया स्थगन प्रस्ताव

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के मद्देनजर यह प्रस्ताव दिया है।
 
 
09:15 AM, 02-Feb-2021

भाजपा सांसद ने दिया नोटिस

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा में 'आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिर पर हमलों के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई' की मांग वाला शून्यकाल नोटिस दिया है।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed