Budget Session 2021 LIVE: किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन की गूंज मंगलवार को संसद में सुनाई दी। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया था। हालांकि सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कल चर्चा होगी। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। थोड़ी देर में विपक्ष वापस लौटा और किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने लगा। विपक्ष की नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित किया गया। इसके बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके कारण कार्यवाही को कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कल तक के लिए स्थगित हुई कार्यवाही
राज्यसभा की कार्यवाही को कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।Rajya Sabha adjourned till 9 am tomorrow.
— ANI (@ANI) February 2, 2021
तीसरी बार हुई कार्यवाही स्थगित
किसानों के आंदोलन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को दो बार स्थगन के बाद दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।Rajya Sabha adjourned till 12:30 pm. pic.twitter.com/M7YkU4UZ84
— ANI (@ANI) February 2, 2021
फिर स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
विपक्ष के हंगामे के बाद एक बार फिर सदन की कार्यवाही को सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।Rajya Sabha adjourned till 11:30 am. pic.twitter.com/8CZFlSw1os
— ANI (@ANI) February 2, 2021
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
सदन में विपक्ष की नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।The House is adjourned to meet at 10:30 am, says Rajya Sabha Chairman pic.twitter.com/F5tZ9yAJbC
— ANI (@ANI) February 2, 2021
राज्यसभा में विपक्ष ने की नारेबाजी
राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। विपक्षी सांसदों ने किसान विरोधी काले कानून वापस लेने को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट दिया और शन्यू काल शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद विपक्षी सांसद सदन में वापस आए और किसानों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे।कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा होगी
मैं दोहराया हूं कि कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा होगी। यह गलत धारणा बन रही है कि कोई चर्चा नहीं हुई। मतदान के संबंध में, लोगों के अपने तर्क हो सकते हैं लेकिन हर पार्टी ने अपने कार्य को पूरा किया और सुझाव दिए।I've repeated that there was discussion threadbare in the House on farm laws. It is a wrong impression being created that there was no discussion. With regard to voting, people may have their own arguments but every party had completed their part & made suggestions: RS Chairman pic.twitter.com/qkyFAUq9fK
— ANI (@ANI) February 2, 2021
विपक्ष का वॉकआउट
विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया है।Opposition walks out of Rajya Sabha. pic.twitter.com/GE36DdQmIA
— ANI (@ANI) February 2, 2021
किसानों के आंदोलन पर कल होगी चर्चा
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, 'किसानों के आंदोलन पर चर्चा आज नहीं कल होगी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन का जिक्र किया था। मैं आज से चर्चा शुरू करना चाहता था लेकिन मुझे बताया गया कि चर्चा सबसे पहले लोकसभा में शुरू होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हम कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं।'President has referred to farmers' agitation in his address. I wanted the discussion to start today but I was told that the discussion first starts in Lok Sabha. Keeping this in mind we have agreed to have a discussion on President's address tomorrow: RS Chairman M Venkaiah Naidu
— ANI (@ANI) February 2, 2021
बसपा ने दिया स्थगन प्रस्ताव
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के मद्देनजर यह प्रस्ताव दिया है।Ashok Siddharth BSP MP has given suspension of business notice in Rajya Sabha over the prevailing situation in the country due to ongoing agitation of protesting farmers against three farm laws.
— ANI (@ANI) February 2, 2021
भाजपा सांसद ने दिया नोटिस
भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने राज्यसभा में 'आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिर पर हमलों के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई' की मांग वाला शून्यकाल नोटिस दिया है।Bharatiya Janata Party (BJP) MP GVL Narasimha Rao has given Zero Hour Notice in Rajya Sabha and demanded "action against culprits responsible for attacks on Hindu Temple in Andhra Pradesh". (File photo) pic.twitter.com/Z5wcR9XIen
— ANI (@ANI) February 2, 2021