{"_id":"5c547d92bdec227368421bfd","slug":"budget-2019-is-not-something-special-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में आधी आबादी के हाथ खाली, महिलाएं ठगा हुआ कर रहीं महसूस ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट में आधी आबादी के हाथ खाली, महिलाएं ठगा हुआ कर रहीं महसूस
Fri, 01 Feb 2019 10:40 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के अंतरिम बजट से महिलाएं काफी उम्मीदें लगाई बैठी थीं। लेकिन इस बजट से आधी आबादी अपने को ठगा सा महसूस कर रही हैं। चुनावी साल बजट में कोई खास लुभावनी घोषणा नहीं होने से वह काफी निराश हैं। जबकि वर्ष 2018 के बजट में मोदी सरकार ने महिलाओं पर खास फोकस किया था। आम महिलाओं की नजर में टैक्स से छूट में लाभ मिलने से उनके घर के बजट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
ज्योति नागपाल जो कि हाउस वाइफ हैं ने कहा कि सरकार ने आयकर में छूट सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। यह अच्छा कदम है, लेकिन स्लैब में बदलाव नहीं किए गए हैं। 5 लाख रुपये से पचास बढ़ते ही टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। हर साल महिलाओं के लिए सरकार से पिटारे से कुछ न कुछ निकलता था। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं, जिससे कि घर के बजट को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
सोनिया बवेजा जो कि कामकाजी महिला हैं ने कहा कि नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए इस बजट में आयकर सीमा में छूट के अलावा कुछ नहीं है। महिलाओं के लिए रोजमर्रा की काम आने वाली वस्तुओं को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। इससे घर के बजट को कैसे संभालेंगे पता नहीं।
विज्ञापन
आस्था सिन्हा जो कि कामकाजी महिला हैं ने कहा कि महिलाओं के लिए वैसे तो बजट में कुछ खास नहीं है। लेकिन नए आइडिया और स्टॉर्टअप के लिए जो सरकार की सोच है उससे रोजगारों की उपलब्धता बढ़ेगी। महिलाओं के घरेलू बजट को लेकर इस बजट में कोई घोषणा नहीं है।