फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF says Pakistan fired missiles, 200 drones towards Gujarat but could cause no harm

BSF: बीएसएफ IG बोले- पाकिस्तान ने गुजरात पर दागीं मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन, लेकिन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाए

Fri, 30 May 2025 10:14 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 30 May 2025 10:14 PM IST
सार

गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से राजस्थान से लेकर कच्छ तक हमारी सीमा पर कुल लगभग 600 ड्रोन भेजे गए, जिनमें से करीब 40 फीसदी यानी 200 ड्रोन गुजरात की सीमा में दाखिल हुए। लेकिन हमने सेना और वायुसेना के सहयोग से इन हमलों को विफल कर दिया।

विज्ञापन
BSF says Pakistan fired missiles, 200 drones towards Gujarat but could cause no harm
बीएसएफ की गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक अभिषेक पाठक - फोटो : ANI

विस्तार

बीएसएफ की गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात की ओर मिसाइलें और 200 ड्रोन दागे थे और सीमा पर टैंक व भारी तोपखाने भी तैनात किए, लेकिन वह भारतीय सैन्य ठिकानों, जवानों या आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका, क्योंकि भारत की सुरक्षा बलों ने हर हमले को नाकाम कर दिया।  
विज्ञापन


गांधीनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसएफ की भूमिका बताते हुए बीएसएफ की गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से राजस्थान से लेकर कच्छ तक हमारी सीमा पर कुल लगभग 600 ड्रोन भेजे गए, जिनमें से करीब 40 फीसदी यानी 200 ड्रोन गुजरात की सीमा में दाखिल हुए। लेकिन हमने सेना और वायुसेना के सहयोग से इन हमलों को विफल कर दिया। न तो कोई जवान घायल हुआ और न ही किसी नागरिक को नुकसान पहुंचा। इन ड्रोन में से कुछ को मार गिराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, हमें पता चला कि पाकिस्तान ने न सिर्फ अपनी सीमा पर सेना की तैनाती बढ़ाई, बल्कि भारी तोपखाने और टैंक भी आगे की चौकियों पर तैनात किए। इस स्थिति को देखते हुए बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से तैयारियां कीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमा क्षेत्रों का दौरा कर तैनात जवानों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि गुजरात की ओर मिसाइलें भी दागी गईं, लेकिन जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ। पाठक ने बताया कि बीएसएफ की गुजरात फ्रंटियर ने "उच्च क्षमता वाले हथियार और निगरानी उपकरण" सभी सीमा चौकियों पर तैनात कर दिए थे, क्योंकि पहले ही पाकिस्तान सेना की गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी।


ये भी पढ़ें: 'समय पर पूरे नहीं होते डिफेंस प्रोजेक्ट': IAF चीफ क्यों निराश, कौन से प्रोजेक्ट अटके; इनमें देरी की क्या वजह?

पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन हमलों पर उन्होंने कहा, बीएसएफ, सेना और अन्य संबंधित विभाग इन हमलों का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि भविष्य में और बेहतर प्रतिक्रिया दी जा सके।  उन्होंने कहा, यह शायद पहली बार था जब इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई। बीएसएफ, अन्य बलों और संबंधित विभागों के लिए इसमें कई सीखें छुपी हुई हैं। हम हर पहलू का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि हमारी अगली प्रतिक्रिया और सटीक हो। किसी भी व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed