{"_id":"6193cb1f72a40322b32e5b18","slug":"bsf-says-frisking-of-women-is-done-by-only-women-constables-at-bangladesh-border-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने कहा: महिलाओं की तलाशी के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 300 से अधिक महिला कॉन्सटेबल तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएफ ने कहा: महिलाओं की तलाशी के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 300 से अधिक महिला कॉन्सटेबल तैनात
Tue, 16 Nov 2021 08:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:45 PM IST
सार
बीएसएफ ने मंगलवार को कहा है कि सीमा पर महिलाओं की तलाशी का काम केवल महिला कॉन्स्टेबल ही करती हैं और इसके लिए बड़ी संख्या में इनकी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Women in BSF
- फोटो : PTI (File Photo)
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को कहा कि बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर के तहत महिलाओं की जांच और तलाशी के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर 300 से अधिक महिला कॉन्सटेबलों की तैनाती की गई है। बीएसएफ ने आगे कहा कि महिलाओं की तलाशी केवल महिला कॉन्सेटबल द्वारा ही की जाती है।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को ही पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता उद्यान गुहा ने बीएसएफ पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था सीमा पार करने वाली महिलाओं की तलाशी के नाम पर बीएसएफ कर्मी उन्हें गलत तरीके से छूते हैं। गुहा ने यह भी कहा था कि बीएसएफ के जवान देशभक्त नहीं हैं।
विज्ञापन