फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF nabbed 22 Pakistani fishermen seized 79 boats in Gujarats Bhuj sector in 2022

BSF: बीएसएफ ने 2022 में गुजरात के भुज सेक्टर में 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, 79 नावों को किया जब्त

Mon, 02 Jan 2023 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

बीएसएफ की ओर जारी बयान में बताया गया है, बीएसएफ गुजरात में स्थायी ठिकाने बनाकर सर क्रीक और हरामी नाला क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रहा है। बीएसएफ 7,419 किलोमीटर लंबी भारत पाकिस्तान सीमा की रखवाली करती है।

विज्ञापन
BSF nabbed 22 Pakistani fishermen seized 79 boats in Gujarats Bhuj sector in 2022
बीएसएफ द्वारा जब्त की गई नाव - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने साल 2022 में 22 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। बीएसएफ ने गुजरात के भुज सेक्टर में क्रीक और हरामी नाला के सबसे दुर्गम और कठिन इलाके में मछली पकड़ने वाली 79 नौकाओं को भी जब्त किया। 

विज्ञापन

 

बरामद किए 250 करोड़ रुपये की हेराइन के पचास पैकेट
बीएसएफ की ओर जारी बयान में बताया गया है, बीएसएफ गुजरात में स्थायी ठिकाने बनाकर सर क्रीक और हरामी नाला क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत कर रहा है। बीएसएफ 7,419 किलोमीटर लंबी भारत पाकिस्तान सीमा की रखवाली करती है। बल ने बताया कि गुजरात के तटीय और क्रीक इलाके से 250 करोड़ रुपये की हेराइन के पचास पैकेट और 2.49 करोड़ रुपये की कीमत के 61 पैकेट भी बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

826 किलोमीटर सीमा की सुरक्षा करती है बीएसएफ गुजरात
बयान में बीएसएफ गुजरात को श्रेय दते हुए कहा गया है कि यह पाकिस्तान के साथ राजस्थाने के बारमेर से लेकर गुजरात के कच्छ के रण और सर क्रीक की 826 किलोमीटर की सीमा को सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार है। इसमें गुजरात के 85 किलोमीटर तक का तटीय इलाका भी शामिल है। 

विज्ञापन

सीमा पार अवैध गतिविधियों में गिरफ्तार किए गए इतने लोग
इसमें बताया गया है कि इसके अलावा 22 भारतीयों, चार पाकिस्तानी, दो कनाडाई और एक रोहिंग्या को विभिन्न सीमा पर सीमा पार अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया, बीएसएफ गुजरात ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली से कन्याकुमारी तक साइकिल रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 

बीएसएफ गुजरात ने किया राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सफल आयोजन
बीएसएफ गुजरात ने राज्य सरकार के सहयोग से 31 अक्तूबर, 2022 को केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे। बयान में आगे कहा गया, बीएसएफ गुजरात ने विभिन्न नागरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया और  दुकानों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं और सीमावर्ती आबादी के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर और सरकारी योजनाओं के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। 

बीएसएफ ने कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य बलों में भर्ती के लिए सीमावर्ती युवाओं को प्रशिक्षित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed