फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF jawan fell in Bhagirathi river West Bengal And Two Army jawans caught taking bribe in Nashik News Updates

अहम खबरें: भागीरथी नदी की उफनती धारा में गिरा BSF जवान; नासिक में रिश्वत लेते पकड़े गए सेना के दो जवान

Fri, 14 Oct 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो/न्यूज डेस्क, कोलकाता/नासिक
अमर उजाला ब्यूरो/न्यूज डेस्क, कोलकाता/नासिक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Oct 2022 10:22 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता व डीआईजी अमरीश कुमार आर्य ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। एनडीआरएफ की तीन टीमें भी मौके पर पहुंची और लापता जवान की तलाश जारी है।

विज्ञापन
BSF jawan fell in Bhagirathi river West Bengal And Two Army jawans caught taking bribe in Nashik News Updates
बीएसएसफ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के क्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान नौका का संतुलन बिगड़ने से गुरुवार देर रात भागीरथी नदी की उफनती धारा में गिर गया। एनडीआरएफ की तीन टीमें भी लापता जवान की तलाश कर रही है। बीएसएफ ने एक बयान में बताया गया कि घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे की है। लापता जवान का नाम कांस्टेबल अमित कुमार है। वह 115वीं बटालियन में तैनात है। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, रात में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा चौकी भागीरथी के जवानों ने नदी के किनारे चर क्षेत्र में तस्करों की हरकत देखी। गश्ती दल के नौका का संतुलन बिगड़ने से कांस्टेबल अमित कुमार नदी की उफनती धारा में गिर गया। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता व डीआईजी अमरीश कुमार आर्य ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। एनडीआरएफ की तीन टीमें भी मौके पर पहुंची और लापता जवान की तलाश जारी है।
विज्ञापन


भारत-बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्कर ढेर
बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी सब-डिवीजन के फांसीदेवा ब्लॉक में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ की गोलीबारी में एक पशु तस्कर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने शुक्रवार अल सुबह फायरिंग की आवाज सुनी। युवक की उस समय मौत हो गई जब वह तीन गायों के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। फायरिंग में एक गाय की भी मौत हो गई। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। तनाव को बढऩे से रोकने के लिए बीएसएफ के जवान और फांसीदेवा पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी इलाके में लगातार गश्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में महज छह दिनों के भीतर यह दूसरा पशु तस्कर मारा गया है। इससे पहले आठ अक्टूबर की देर रात, एक बांग्लादेशी पशु तस्कर मुंतज हुसैन (32) नदिया जिले की सीमा पर मुठभेड़ में बीएसएफ की गोलीबारी में मारा गया था, जब वह मवेशियों के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।


घूस लेते सेना के दो कर्मियों को पकड़ा गया
दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (कैट्स) में गुरुवार शाम को सेना के दो कर्मियों को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 1.2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। एक गुप्त सूचना पर सीबीआई की एक टीम ने दोनों कर्मियों को पकड़ा। इसको लेकर सीबीआई ने शिकायत दर्ज कर ली है। उन्होंने ठेकेदार से किसी काम को लेकर 1.20 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी नासिक में सैन्य स्टेशन पर सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं (एमईएस) में सेवारत हैं। दोनों को 20 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा, वे मामले में चल रही जांच में सीबीआई को हर प्रकार सहयोग प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed