फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF jawan commits suicide by shooting three companions

बीएसएफ जवान ने तीन साथियों को गोली मार कर आत्महत्या की

Sun, 06 May 2018 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Updated Sun, 06 May 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan commits suicide by shooting three companions
फाइल फोटो
बीएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों को गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। यह घटना राजधानी से लगभग 180 किलोमीटर दूर उनाकोटि जिले के मागुरूली स्थित सीमा चौकी पर रविवार तड़के हुई। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


त्रिपुरा पुलिस की विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक शंकर देबनाथ ने बताया कि बीएसएफ के जवान शिशु पाल ने मामूली कहासुनी के बाद एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर लिया। हेड कांस्टेबल की तो मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य जवान ने उनाकोटि के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया और तीसरे की यहां आईएलएस अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस व बीएसएफ ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या एवं आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। बीएसएफ के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed