{"_id":"5aef186f4f1c1b66098b859d","slug":"bsf-jawan-commits-suicide-by-shooting-three-companions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान ने तीन साथियों को गोली मार कर आत्महत्या की","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ जवान ने तीन साथियों को गोली मार कर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
Updated Sun, 06 May 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बीएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों को गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। यह घटना राजधानी से लगभग 180 किलोमीटर दूर उनाकोटि जिले के मागुरूली स्थित सीमा चौकी पर रविवार तड़के हुई। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
त्रिपुरा पुलिस की विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक शंकर देबनाथ ने बताया कि बीएसएफ के जवान शिशु पाल ने मामूली कहासुनी के बाद एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर लिया। हेड कांस्टेबल की तो मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य जवान ने उनाकोटि के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया और तीसरे की यहां आईएलएस अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस व बीएसएफ ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या एवं आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। बीएसएफ के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।