{"_id":"6034ac488ebc3ee90924abbe","slug":"bsf-foiled-explosives-dumped-in-kadalibandha-forest-under-jodamba-in-malkangiri-dist","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशाः बीएसएफ ने नक्सलियों के खतरनाक प्लान को किया नाकाम, मौके से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशाः बीएसएफ ने नक्सलियों के खतरनाक प्लान को किया नाकाम, मौके से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद
Tue, 23 Feb 2021 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
विस्फोटक पदार्थ बरामद
- फोटो : ANI
बीएसएफ के जवानों ने ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तीन आईईडी समेत विस्फोटक सामग्रियां बरामद कीं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की नौवीं बटालियन के जवानों ने सोमवार को मलकानगिरि जिले में गोपीनाथगुडा-कदलिबंधा गांव के पास करीब एक किलोग्राम वजन के आईईडी, जिलेटिन की सात छड़ें और 12 से अधिक बैट्ररी समेत कुछ अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद कीं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ये आईईडी माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से तैयार किए थे। इन आईईडी को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन