फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Dg says, we have killed 15 Pak rangers over 10 terrorists

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमने मारे पाक के 15 सैनिक और दस आतंकवादीः डीजी बीएसएफ

Wed, 30 Nov 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
BSF Dg says, we have killed 15 Pak rangers over 10 terrorists
- फोटो : ANI

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीएसएफ की ओर से बार्डर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पाकिस्तानी रेंजर और 10 आतंकियों को मार गिराया गया है। यह दावा किया है बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने। 

विज्ञापन


एक प्रेस कान्फ्रेंस में डीजी बीएसएफ ने यह भी दावा किया कि बीएसएफ की चौकसी के कारण ही आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमने सीमा पर ऑपरेशन रुस्तम शुरू किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बार्डर पर सीमा को और चौकस किया जाए इसके लिए बाड़ को मजबूत करने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी की मदद से ही कई ऐसी सुरंग पकड़ी गई हैं जिन्हें बनाकर घुसपैठ करने का प्रयास किया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक के माध्यम से बढ़ाई जा रही बीएसएफ की ताकत

BSF Dg says, we have killed 15 Pak rangers over 10 terrorists

जम्‍मू कश्मीर के सांबा में सुरंग के सहारे घुसपैठ के मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने बताया कि सीमा पर चौकसी के कारण ही मालदा सीमा पर नकली नोटों की बरामदगी में भारी गिरावट आई है, नेपाल सीमा पर भी बीएसएफ की चौकसी से नकली नोटों की सप्लाई पूरी तरह थम गई है।

हम तकनीक के सहारे बीएसएफ की ताकत को और बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बल के जवानों का तनाव घटाने और उनके स्वास्‍थ्य में सुधार के लिए योगा का भी सहारा लिया जा रहा है इसके लिए बाबा रामदेव की निगरानी में लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनके अच्छे परिणाम भी दिख रहे हैं जवानों के औसत वजन में भी कमी आई है। 

वहीं नोटबंदी के बाद जवानों के परिवारों को आने वाली समस्याओं पर भी डीजी केके शर्मा ने कहा ‌कि हमारे जवान और उनके परिवारों को तमाम कैशलेस स्‍कीम से जोड़ा जा चुका है जिससे उन्हें दिक्‍कत नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed