फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF caught bangladeshi man in kolkata handover border gaurd bangladesh

Kolkata: बीएसएफ ने अवैध रूप से आए बांग्लादेशी को पकड़ा, बीजीबी को सौंपा

Wed, 02 Nov 2022 04:27 PM IST
कुमार सम्भव जैन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Wed, 02 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

दक्षिण बंगाल सीमांत (नदिया जिला) के अंतर्गत सीमा चौकी रामनगर के बीएसएफ के 8वीं वाहिनी के जवानों ने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
BSF caught bangladeshi man in kolkata handover border gaurd bangladesh
घुसपैठिए को बीजीबी के हवाले करते बीएसएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण बंगाल सीमांत (नदिया जिला) के अंतर्गत सीमा चौकी रामनगर के बीएसएफ के 8वीं वाहिनी के जवानों ने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शाहीन खां, बांग्लादेश के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी नागरिक ने बताया कि वह सात महीने पहले गैरकानूनी तरीके से भारत में नौकरी करने के लिए आया था और अब वापस बांग्लादेश जा रहा था। उसे सीमा पर बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को मानवीयता तथा सद्भावना के तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश फौज सौंप दिया गया। 8वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के आपसी सहयोग और सद्भवाना को बनाए रखने के लिए कुछ निर्दोष बांग्लादेशियों को सकुशल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed