फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF arrested ten people including five indians from Meghalaya and Bangladesh border

Meghalaya: मेघालय-बांग्लादेश बॉर्डर से 10 लोग गिरफ्तार, BSF ने कहा- आरोपियों में पांच भारतीय भी शामिल

Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के सिलहट और हबीबगंज के रहने वाले हैं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से घुसपैठ की थी। वे जिस वाहन में आए थे, उस वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
BSF arrested ten people including five indians from Meghalaya and Bangladesh border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय के भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने पांच बांग्लादेशी सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच भारतीय भी शामिल हैं।

विज्ञापन

बीएसएफ के अधिकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मेघालय बीएसएफ की चौथी बटालियन के जवानों ने पांच बांग्लादेशी और पांच भारतीयों को डाउकी-अमलारेम रोड पर पकड़ा। बताया जा रहा है कि ये अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पश्चिम जैंतिया हिल्स में भारत में प्रवेश कर रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश के सिलहट और हबीबगंज के रहने वाले हैं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से घुसपैठ की थी। वे जिस वाहन में आए थे, उस वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए दसों लोगों से जब्त किए गए सामान के साथ आगे की कार्रवाई के लिए पीएस डावकी, वेस्ट जैंतिया हिल्स को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से भारत में दाखिल होने वाले के आरोप में इस वर्ष जनवरी से अब तक बीएसएफ 26 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed