फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS will soon get VRS says BJP president J P Nadda

Karnataka: जेपी नड्डा का केसीआर पर हमला, बोले- 'बीआरएस' को जल्द ही 'वीआरएस' मिलेगा, कर्ज में डूबा राज्य

Thu, 15 Dec 2022 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने दावा किया कि भाजपा को छोड़कर अन्य सभी पार्टियां अपने परिवारों की सेवा करने और कमीशन से कमाने के लिए सत्ता में आती हैं।  हर कोई भाजपा में लोगों की सेवा करने के लिए दिन रात-मेहनत करते हैं।

विज्ञापन
BRS will soon get VRS says BJP president J P Nadda
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को कथित भ्रष्टाचार को लेकर तेलंगाना की बीआरएस सरकार पर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को अलविदा कहने का समय आ गया है। 

विज्ञापन

पार्टी की राज्यव्यापी पदयात्रा के पांचवें चरण के समापन पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, टीआरएस जिले हाल ही में बीआरएस नाम दिया गया है, उसे जल्द ही वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) मिलेगा। 
विज्ञापन


भाजपा प्रमुख ने कहा, केसीआर साहब नाराज हो सकते हैं।  लेकिन एंजेसियों को उनकी बेटी को पूछताछ के लिए क्यों बुलाना पड़ा? क्या वजह है? रावत की बेटी कविता से हाल ही में सीबीआई ने 'दिल्ली आबकारी नीति घोटाला' मामले में पूछताछ की थी। कविता बीआरएस एमएलसी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने केसीआर पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने उनके मंत्रियों पर भी कम स्तर के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि तेलंगाना एक समृद्ध राज्य था, राव ने इसे अब एक गरीब और कर्ज में डूबे राज्य में बदल दिया। 

उन्होंने कथित तौर पर पारिवारवाद को बढ़ावा देने और गरीबों के लिए दो बेडरूम का घर, कृषि ऋण माफी, दलितों को भूमि का वितरण, बेरोजगारी भत्ता और अन्य चुनावी वादों पूरा न करने के लिए मुख्यमंत्री केसीआर की आलोचना की। उन्होंने कहा केसीआर सरकार को अब अलविदा कहने का समय आ गया है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा को छोड़कर अन्य सभी पार्टियां अपने परिवारों की सेवा करने और कमीशन से कमाने के लिए सत्ता में आती हैं। नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तक हर कोई भाजपा में लोगों की सेवा करने के लिए दिन रात-मेहनत करते हैं। 


चुनावी राज्य में दस जिलों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस समुदायों को बांट रही है और विकास के बारे में कुछ नहीं जानती। भाजपा प्रमुख ने कहा, कांग्रेस नहीं पता कि विकास क्या होता है। वे केवल एक चीज जानते हैं कि सत्ता में कैसे आना है और इसे अपने उद्देश्य के लिए कैसे इस्तेमाल करना है। कांग्रेस इससे बाहर नहीं सोच सकती है। क्या यह यहां का इतिहास नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed