फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS rift resurfaces as MLC Kavitha alleges internal conspiracy behind remarks against her

Telangana Politics: बीआरएस में अंदरूनी कलह, के. कविता ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पर साजिश रचने का लगाया आरोप

Sun, 03 Aug 2025 04:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

Telangana Politics: बीआरएस नेता के. कविता ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ही उनके खिलाफ साजिश कर अपमानजनक टिप्पणियां करवाईं। उन्होंने पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अंदरूनी षड्यंत्रों की जानकारी है।

विज्ञापन
BRS rift resurfaces as MLC Kavitha alleges internal conspiracy behind remarks against her
के. कविता - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और एमएलसी के. कविता ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई 'अनुचित टिप्पणियों' के पीछे उनकी ही पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का हाथ है। उनके इस बयान से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भीतर चल रही आपसी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन


हालांकि, कविता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह टिप्पणियां किस तरह की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अन्य नेताओं की चुप्पी काफी कुछ कहती है। उन्होंने कहा, जब मेरे खिलाफ गलत बातें बोली गईं, तब पूरे तेलंगाना को बुरा लगा। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। लेकिन किसी कारणवश, मेरी ही पार्टी बीआरएस के भाई चुप रहे। हमें पूछना चाहिए—क्यों? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की झूठी धमकी, नागपुर पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता ने दावा किया कि उनके पास पक्की जानकारी है कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जानबूझकर यह सब कराया। उन्होंने कहा, साजिश करने वाले ये सोचते हैं कि वे मेरे समर्थकों के बीच अपने लोग घुसाकर मेरी जानकारी जुटा लेंगे। लेकिन उन्हें यह जानना चाहिए कि मुझे भी पार्टी के अंदर की बातें पता हैं। 

उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है आपने किससे मुलाकात की, किसे मेरे खिलाफ बोलने को उकसाया और एक महिला को निशाना बनाने के लिए आप कितने नीचे गिर गए। मैं यह सब देख रही हूं। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कविता ने कहा कि वह कर्म में विश्वास रखती हैं और जो लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं, उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। 

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, राष्ट्रपति भवन में हुई दोनों नेताओं की बैठक


कविता ने पार्टी के ही एक 'छोटे कद' के नेता पर हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने नालगोंडा जिले में पार्टी को नुकसान पहुंचाया और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, क्या केसीआर के बिना बीआरएस में किसी नेता की पहचाना है? केसीआर ने ही हम सबको जनता से मिलवाया।

बीआरएस में अंदरूनी विवाद मई महीने में भी उस समय सामने आया था, जब कविता ने अपने पिता और पार्टी प्रमुख को लिखे गए एक निजी पत्र के लीक होने पर नाराजगी जताई थी। उस समय उन्होंने कहा था कि पार्टी में षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने केसीआर को चौतरफा राक्षसों से घिरा भगवान बताया था। 

पिछड़े वर्ग की भावनाओं से खेल रहे भाजपा-कांग्रेस: श्रीधर रेड्डी
तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर बीआरएस नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही तेलंगाना के पिछड़ा वर्ग के लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को विरोध करने के बजाय अपने केंद्र में बैठे नेताओं से बात करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि आरक्षण विधेयक पारित हो। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण को लागू करे और स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा करे। बीआरएस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, खासकर उन वर्गों को जो आरक्षण लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed