{"_id":"639737fab2227f120d1a000a","slug":"brs-leader-k-kavitha-said-whoever-exposes-bjp-failures-gets-cbi-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: भाजपा की कमियां बताने वालों पर होता है एजेंसियों का हमला, सीबीआई पूछताछ के बाद बोली- सीएम राव की बेटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: भाजपा की कमियां बताने वालों पर होता है एजेंसियों का हमला, सीबीआई पूछताछ के बाद बोली- सीएम राव की बेटी
Mon, 12 Dec 2022 07:47 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:47 PM IST
सार
के कविता ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया का एक वर्ग चौथा स्तंभ नहीं एक निजी संपत्ति बन गया है।
विज्ञापन
K Kavitha
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेत्री कविता से दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की। इसके बाद सोमवार को उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जो लोग भाजपा की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं उन पर हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
तेलंगाना जागृति राज्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया का एक वर्ग चौथा स्तंभ नहीं एक निजी संपत्ति बन गया है। सुनियोजित तरीके से जो कोई भी भाजपा की विफलताओं को उजागर करता है, उन पर हमला किया जा रहा है, उनका सीबीआई के द्वारा चरित्र हनन किया जाता है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वे मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अगर वे हमला करते हैं तो क्या होता है, कौन हारेगा? हो सकता है कि एक बार विपक्ष हार जाए। लेकिन लोग हार जाएंगे। हमारे (तेलंगाना जागृति) जैसे संगठनों पर जिम्मेदारी है कि वे लोगों को समझाएं। सीबीआई की एक टीम ने रविवार को 'दिल्ली आबकारी नीति घोटाले' के सिलसिले में कविता से यहां उनके आवास पर पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन