{"_id":"571d15944f1c1b967f8b54b5","slug":"brother-of-up-minister-to-get-prize-for-selling-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के भाई को दूध बेचने पर मिलेगा सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैबिनेट मंत्री के भाई को दूध बेचने पर मिलेगा सम्मान
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला, मुुरादाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 05:40 AM IST
सार
- फैजाबाद की राजपति को प्रदेश में पहला पुरस्कार
- फर्रुखाबाद के जाहर सिंह को दूसरा पुरस्कार मिला
विज्ञापन
दूध
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई शमसुद्दीन गोकुल पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। 26 अप्रैल को लखनऊ में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शमसुद्दीन शकरपुर में कामधेनु डेयरी चला रहे हैं। इनके पास गाय और भैंस मिलाकर 60 पशु हैं। उन्हें पिछले साल भी पुरस्कृत किया गया था। वह पिछले कई साल से डेयरी चला रहे हैं। वहीं फैजाबाद की राजपति को पहला पुरस्कार मिलेगा जबकि फर्रुखाबाद के जाहर सिंह दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
बिजनौर के राजबीर सिंह दुग्ध बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर आए हैं। प्रदेश में पराग की डेयरियों को सर्वाधिक दूध बेचने वाले दुग्ध उत्पादकों को सरकार सम्मानित करने जा रही है। उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास विभाग इस सम्मान समारोह को करा रहा है।
विज्ञापन
सूबे के सभी 75 जनपदों से दुग्ध उत्पादक सम्मानित होंगे। सभी को गोकुल पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। पराग के महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप ने बताया कि पराग की डेयरियों को सर्वाधिक दूध बेचने वाले सम्मानित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह पुरस्कार दुग्ध उत्पादक वर्ष 2014-2015 का है। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने साल भर में पराग को एक लाख लीटर दूध तक दिया है जबकि पचास हजार से साठ हजार तक बेचने वाले कई हैं।