{"_id":"63830a1b71fff5016a4b655e","slug":"brother-and-sister-meets-rahul-gandhi-after-collecting-money-for-78-days-asked-to-use-it-in-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: 78 दिन पैसा जोड़कर भाई-बहन ने राहुल को दिया गुल्लक, कहा- ये पैसे भारत जोड़ो यात्रा में लगाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: 78 दिन पैसा जोड़कर भाई-बहन ने राहुल को दिया गुल्लक, कहा- ये पैसे भारत जोड़ो यात्रा में लगाएं
सार
मध्यप्रदेश में दो नन्हें बच्चों ने राहुल को उनकी यात्रा के लिए अपना समर्थन दिया है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में है। शुक्रवार को इस यात्रा में बड़ी भावुक करने वाली तस्वीर निकल कर सामने आई।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल को गुल्लक देते भाई-बहन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा अब मध्यप्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। इसमें अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। कभी यात्रा में गरीब महिला राहुल गांधी को स्नेह देते नजर आती हैं। तो कभी बॉलीवुड कलाकार भी उनके साथ यात्रा में शामिल होते हैं। मध्यप्रदेश में दो नन्हें बच्चों ने राहुल को उनकी यात्रा के लिए अपना समर्थन दिया है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में है। शुक्रवार को इस यात्रा में बड़ी भावुक करने वाली तस्वीर निकल कर सामने आई। भोपाल के एक भाई-बहन अपनी गुल्लक लेकर राहुल गांधी से मिलने खंडवा पहुंचे थे। खंडवा के सनावद में उन दोनों की राहुल गांधी से मुलाकात हुई। जब उन्होंने अपनी गुल्लक राहुल को सौंपी तो जिसने भी यह नजारा देख वो भावुक हुए बिना नहीं रह सके। इस मौके पर बच्चों की भावना देखकर राहुल गांधी समेत अन्य नेता भावुक हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के 11 साल के यश परमार और 15 साल की जिया परमार भाई-बहन है। दोनों भाई-बहन 78 दिन से अपने गुल्लक में पैसा इकट्ठा कर रहे थे। गुल्लक का यह पैसा भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी को सौपने दोनों बच्चे शुक्रवार को खंडवा जिले के सनावद पहुंचे। जिया के हाथ में स्व इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी के बचपन की एक फोटो भी थी। बच्चों का प्यार देखकर राहुल गांधी भी खुश हो गए। यश और जिया परमार ने बताया कि, वे चाहते हैं कि इन रुपयों को यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जाए। ये दोनों भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के साथ ही गुल्लक में पैसे जमा कर रहे थे। अब इसे वो राहुल गांधी को देने आए हैं।
विज्ञापन
बच्चों के गुल्लक राहुल गांधी को देने की एक वीडियो कांग्रेस यूथ अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि, "गुल्लक के पैसे नहीं, ये मोहब्बत अनमोल है।"