{"_id":"65d8c8b847f40f4a8a087897","slug":"bro-rescued-70-tourists-from-sela-pass-following-heavy-snowfall-in-tawang-arunachal-pradesh-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: भारी बर्फबारी के बीच माइनस 10 डिग्री में सेला दर्रे पर फंसे 70 पर्यटक, बीआरओ ने बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: भारी बर्फबारी के बीच माइनस 10 डिग्री में सेला दर्रे पर फंसे 70 पर्यटक, बीआरओ ने बचाया
Fri, 23 Feb 2024 10:03 PM IST
गुलाम अहमद
एन.अर्जुन, गुवाहाटी
एन.अर्जुन, गुवाहाटी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:03 PM IST
सार
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह घटना तब हुई जब 22 और 23 फरवरी की रात तवांग के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते को दर्रे पर कुछ वाहन फंस गए।
विज्ञापन
BRO rescued tourists in Tawang
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के ऊंचे इलाकों में गुरुवार को भारी बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो गया है। इस कारण और सड़कें बंद हो गई हैं। बीआरओ सेला दर्रे पर फंसे लगभग 70 पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया रास्तों को भी खोला गया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह घटना तब हुई जब 22/23 फरवरी की रात तवांग के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते को दर्रे पर कुछ वाहन फंस गए। प्रोजेक्ट वर्तक के 42 बीआरटीएफ ने उन्हें बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
टीम ने रात भर कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए -10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान के साथ कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना किया और 23 फरवरी को सुबह 4:30 बजे तक उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने में सक्षम रही। प्रोजेक्ट वर्तक ने न केवल सेला दर्रा बल्कि क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर भी चौबीसों घंटे कर्मियों को तैनात किया है ताकि उन्हें हर समय यातायात के लिए सुलभ रखा जा सके।
विज्ञापन