फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British Professor called Idli a boring food, scourge on social media

ब्रिटिश प्रोफेसर ने इडली को कहा 'बोरिंग', सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, थरूर भी कूदे

Sun, 11 Oct 2020 05:51 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 11 Oct 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
British Professor called Idli a boring food, scourge on social media
इडली - फोटो : पिक्साबे

ब्रिटेन के एक प्रोफेसर द्वारा इडली को 'बोरिंग' बताए जाने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। कुछ लोग इसे संस्कृति और सभ्यता का अपमान बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि प्रोफेसर की बात का जबरन बतंगड़ बनाया जा रहा है। इस जंग में कांग्रेस नेता शशि थरूर भी कूद पड़े हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पूछा गया था कि ऐसा कौन सा व्यंजन है जिसके बारे में आपको समझ नहीं आता कि लोग उसे इतना पसंद क्यों करते हैं। इसपर ब्रिटेन के प्रोफेसर और भारत-ब्रिटेन अध्ययन के विशेषज्ञ एडवर्ड एंडरसन ने इडली को सबसे ‘बोरिंग’ आहार बताया।
विज्ञापन



एंडरसन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर ने प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि मैंने ट्विटर पर इस बारे में सबसे अपमानजनक विचार देखा है।' बेटे के के बाद शशि थरूर भी इस जंग में कूद पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थरूर ने प्रोफेसर को कहा 'बद-दिमाग'

शशि थरूर ने प्रोफेसर को 'पूरी तरह बद-दिमाग' व्यक्ति करार दिया। उन्होंने ईशान के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'हां, मेरे बेटे, इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं, जो वास्तव में बद-दिमाग होते हैं। सभ्यता हासिल करना कठिन है। क्रिकेट या ओट्टंथुल्लल का आनंद लो। इस बेचारे पर दया करो।'
 



हालांकि एंडरसन ने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी केरल से हैं और भले ही उन्हें इडली बोरिंग लगती हो, लेकिन इसके अलावा उन्हें सभी दक्षिण भारतीय व्यंजन बहुत पसंद हैं। इसके बावजूद उनके इडली को बोरिंग कहने को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा चलता रहा।

खानपान के मामलों के जानकार पुष्पेश पंत ने एंडरसन की टिप्पणी पर थरूर की प्रतिक्रिया को वाजिब करार दिया। उन्होंने कहा कि इडली संतुलित आहार है। यह स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी है ही, साथ ही इसे कई दिन तक अन्य व्यंजनों के साथ खाया जा सकता है।

वहीं, आहार समीक्षक राहुल वर्मा ने कहा कि इडली को बोरिंग कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'इडली का खुद का कोई स्वाद नहीं होता, इसका स्वाद इसके साथ खाए जाने वाली चीज पर निर्भर करता है। इसे चटनी, सांभर, चिकन, मटन या पोर्क के साथ मिलाकर खाया जाता है, जिससे अलग-अलग स्वाद निकलकर आते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed