फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British Airways offloaded Indian family because three year old son was crying inconsolably

लगातार रो रहा था 3 साल का बच्चा, ब्रिटिश एयरवेज ने भारतीय परिवार को उतारा नीचे

Thu, 09 Aug 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
British Airways offloaded Indian family because three year old son was crying inconsolably

एक भारतीय परिवार ने आरोप लगाया है कि ब्रिटिश एयरवेज ने कथित तौर पर उन्हें फ्लाइट से इसलिए नीचे उतार दिया क्योंकि उनका तीन साल का बच्चा रो रहा था। फ्लाइट टेक ऑफ करते समय जहां बच्चे की मां उसे चुप करवाने की कोशिश कर रही थीं। वहीं केबिन क्रू के एक सदस्य के कथित डराने वाले व्यवहार ने बच्चे को और डरा दिया और वह बुरी तरह रोने लगा। इसके बाद विमान टर्मिनल पर वापस आया और भारतीय परिवार को उनके पीछे बैठे दूसरे भारतीय परिवार के साथ उन्हें नीचे उतार दिया।

विज्ञापन


कथित तौर पर नस्लीय भेदभाव वाली यह घटना ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से बर्लिन जा रही फ्लाइट (बीए 8495) में 23 जुलाई को घटी। यह घटना 1985 बैच के इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसिज के अधिकारी के परिवार के साथ घटी जो वर्तमान में सड़क मंत्रालय में तैनात हैं। संयुक्त सचिव पद के अधिकारी ने इसकी शिकायत विमानन मंत्री सुरेश प्रभु से की है। उन्होंने एयरलाइन द्वारा निरादर और नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया है। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस तरह के दावों को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं और इसे किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने पूरी तरह से जांच शुरू कर दी है और ग्राहक के साथ सीधे संपर्क में हैं।'
विज्ञापन


अधिकारी द्वारा प्रभु को लिखे पत्र में कहा है, 'सीट बेल्ट लगाने के लिए हुई सुरक्षा घोषणा के बाद, मेरी पत्नी ने जल्दी से तीन साल के बच्चे को सीट बेल्ट बांधी जो अलग सीट पर बैठा था। मेरा बेटा असुविधाजनक हो गया और रोने लगा। मेरी पत्नी उसे बांहों में लेकर चुप करवाने की कोशिश कर रही थी। पुरुष क्रू सदस्य हमारे पास आया और चिल्लाने लगा। उसने बेटे को डांटते हुए अपनी सीट पर वापस जाने के लिए कहा। इससे मेरा बेटा डर गया और रोने लगा। हमारे पीछे बैठे दूसरे भारतीय परिवार ने बेटे को चुप करवाने के लिए बिस्कुट दिए। मेरी पत्नी ने दोबारा बेटे को उसकी सीट पर बैठाते हुए सीट बेल्ट बांधी जबकि वह लगातार रो रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा है, 'एयरक्राफ्ट फिर रनवे की तरफ गया। क्रू का वही सदस्य हमारे पास आया और चिल्लाते हुए मेरे बेटे से बोला कि तुम चुप हो जाओ वर्ना तुम्हें खिड़की से नीचे फेंक दूंगा और उतार दिया जाएगा। इससे हम हक्के-बक्के रह गए।' इसके बाद विमान टर्मिनल पर वापस आ गया। अधिकारी का कहना है कि क्रू सदस्य ने विमान के अंदर सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया। जिन्होंने हमारे और हमारे पीछे बैठे परिवार के बोर्डिंग पास ले लिए। इसके बाद परिवार किसी तरह खुद इंतजाम करके लंदन सिटी एयरपोर्ट से लंदन पहुंचे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed