फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British airways flight emergency landed in baku which was going Mumbai to London

मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट में भरा धुआं, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 12 Dec 2017 04:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
British airways flight emergency landed in baku which was going Mumbai to London

मुंबई से लंदन जा रही एक फ्लाइट में धुआं दिखने से उसकी बाकू में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्स्ट क्लास में कुछ तकनीकी कारणों से फ्लाइट में धुआं भर गया। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए198 को सुरक्षित लैंड करवा लिया गया।

विज्ञापन


ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता का कहना है कि यात्रियों को हुई देरी के लिए वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं और जल्द ही फ्लाइट को फिर लंदन के लिए रवाना कर दिया जाएगा। प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी कि किन्हीं तकनीकी कारणों की वजह से यह धुआं निकला था, जिसका सुधार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फ्लाइट ने सोमवार को शाम 5.14 बजे टेकऑफ किया था। बताया जा रहा है कि वह पहले ही करीब 3 घंटे लेट थी, क्योंकि इसे दोपहर करीब 1.15 पर लंदन के लिए रवाना होना था। यात्रियों ने पहले फ्लाइट के देरी से निकलने और फिर इमरजेंसी लैंडिंग पर खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एयर इंडिया के विमान की बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग

एक यात्री ने ट्वीट कर लिखा कि पहले लंदन में बर्फबारी की वजह से फ्लाइट तीन घंटे लेट निकली और अब तकनीकी खराबी की वजह से बाकू में फंसना पड़ा है। इस तरह से छुट्टियां खत्म हुई है जो बेहद अजीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed