{"_id":"626a4544b77d752f7b4aad3e","slug":"bridegroom-returned-home-disgruntled-bride-put-garland-someone-elses-neck-and-made-life-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूक गए दूल्हे राजा : बड़े बेआबरू होकर घर लौटे, दुल्हन ने किसी और को गले में वरमाला डाल बना लिया जीवन साथी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चूक गए दूल्हे राजा : बड़े बेआबरू होकर घर लौटे, दुल्हन ने किसी और को गले में वरमाला डाल बना लिया जीवन साथी
Thu, 28 Apr 2022 01:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:11 PM IST
सार
महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक विवाह समारोह की रोचक व हैरान करने वाली खबर आई है। नशे में दूल्हे राजा को उनकी मस्ती भारी पड़ गई। विवाह का मुहूर्त चूकने से नाराज दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी से शादी में आए अन्य युवक के गले में वरमाला डलवा दी।
विज्ञापन
marriage new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंचते ही नशे में धुत दूल्हे राजा आपा खो बैठे। वो कार से उतरे और दोस्तों के साथ भांगड़ा करने लगे। इतना नाचे कि मुहूर्त निकल गया। इससे गुस्साए लड़की के पिता ने बारात को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक विवाह समारोह की रोचक व हैरान करने वाली खबर आई है। नशे में दूल्हे राजा को उनकी मस्ती भारी पड़ गई। विवाह का मुहूर्त चूकने से नाराज दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी से शादी में आए अन्य युवक के गले में वरमाला डलवा दी।
विज्ञापन
घटना 24 अप्रैल को बुलढाणा जिले मलकापुर पंगरा गांव में हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारात जैसे ही लड़की वालों के घर पहुंची, दूल्हे राजा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगे। वह नशे में धुत थे, इसलिए मगन हो गए। नाचते-नाचते शादी का शुभ मुहूर्त चूक गए।
विज्ञापन
दूल्हे ने शराब पी रखी थी, जमकर हुआ 'स्वागत'
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की के पिता का आरोप है कि मुहूर्त से चूके दूल्हे ने शराब पी रखी थी। वह नशे धुत था, इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। बारात मुहूर्त निकलने के बाद उनके घर पहुंची। दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। बारात में इतनी देर होने का कारण पूछा तो बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। फिर घरातियों ने भी उनका जोरदार 'स्वागत' किया और बगैर खाना खिलाए लौटा दिया। आखिरकार जिस की शादी होना थी वह बैरंग लौटा और अन्य भाग्यवान की किस्मत खुल गई। इसे कहते हैं चट मंगनी, पट ब्याह।
इसलिए कर दी रिश्तेदार के बेटे से शादी
लड़की के पिता का कहना है कि बारात घर तक आ चुकी थी, अगर बेटी की शादी नहीं होती तो बदनामी होती। इसलिए मौजूद रिश्तेदारों से सलाह लेकर दूर के रिश्तेदार युवक से अपनी बेटी की शादी कर दी। दुल्हन भी इस विवाह से खुश है।