फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bride and groom cheated in mass marriage ceremony, organizers did not arrive

करने गए थे शादी लेकिन मिला धोखा: सामूहिक विवाह समारोह में इंतजार करते रह गए दूल्हे-दुल्हन; नहीं पहुंचे आयोजक

Sun, 23 Feb 2025 04:50 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 04:50 AM IST
सार

जब 28 जोड़ों के परिवार समारोह स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें यह देखकर झटका लगा कि आयोजकों ने कोई व्यवस्था नहीं की थी और उनके फोन बंद थे।  सहायक पुलिस आयुक्त राधिका भराई ने बताया कि परिवारों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन
Bride and groom cheated in mass marriage ceremony, organizers did not arrive
विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

राजकोट में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में 50 से अधिक दुल्हन और दूल्हों की उम्मीदें उस समय धूल में मिल गईं, जब आयोजक समारोह स्थल पर पहुंचे ही नहीं। परिवारों ने दावा किया कि आयोजकों ने समारोह की व्यवस्था के लिए प्रत्येक पक्ष से 15,000 रुपये लिए थे। आयोजकों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार देने का भी वादा किया था। हालांकि, पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कम से कम छह जोड़ों का समारोह स्थल पर विवाह करवाया।

विज्ञापन


जब 28 जोड़ों के परिवार समारोह स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें यह देखकर झटका लगा कि आयोजकों ने कोई व्यवस्था नहीं की थी और उनके फोन बंद थे।  सहायक पुलिस आयुक्त राधिका भराई ने बताया कि परिवारों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने विवाह समारोह पूरा करने की जिम्मेदारी ली और वापस जा चुके दूल्हों को वापस बुलाया।  
विज्ञापन


पास के मंदिरों और अन्य स्थानों पर शादी करने के लिए चले गए जोड़े
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई जोड़े पास के मंदिरों और अन्य स्थानों पर शादी करने के लिए चले गए, लेकिन समारोह स्थल पर मौजूद छह जोड़ों का विवाह पुलिस ने करवाया। परिवारों के आरोपों के आधार पर आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने आई शिल्पाबेन बगथारिया ने बताया कि आयोजकों ने पैसे लेने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की। इससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं। विवाह कराने आए पुजारी भी वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed