12:13 AM, 04-Apr-2021
ओडिशा में भाजपा के तीन विधायक निलंबित
ओडिशा में विधानसभा स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो के आसन पर कथित रूप से जूते, माइक्रोफोन और अन्य वस्तुओं को फेंकने पर निलंबित किए गए तीन भाजपा विधायकों जयनारायण मिश्रा, बिष्णु प्रसाद सेठी और मोहन मांझी के समर्थकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्यों ने फुटेज का अवलोकन किया और उसी के आधार पर इन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
12:02 AM, 04-Apr-2021
कर्नाटक: 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुलेंगे सिनेमा हॉल
कर्नाटक सरकार ने सिनेमा हॉल में 50 फीसदी लोगों के बैठने की क्षमता को लेकर दिए अपने आदेश को आगे बढ़ा दिया है। सिनेमा हॉलों में 7 अप्रैल से यह लागू होगा।
11:01 PM, 03-Apr-2021
टीएमसी ने मुरारी विधानसभा क्षेत्र से बदला अपना उम्मीदवार,
तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम जिले के अंतर्गत मुरारी विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से वर्तमान उम्मीदवार अब्दुर रहमान को कोरोना होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
10:09 PM, 03-Apr-2021
टीएमसी उम्मीदवार शंकर कुमार नास्कर के खिलाफ पैसे बांटने के आरोप
पश्चिम बंगाल भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को कथित रूप से धन वितरित करने के लिए फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शंकर कुमार नास्कर के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की।
10:02 PM, 03-Apr-2021
असम के भाजपा उम्मीदवार दिगंत कलिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कमालपुर के भाजपा उम्मीदवार दिगंत कलिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
09:28 PM, 03-Apr-2021
टीएमसी के तीन ऑडियो टेप सामने आने का दावा: भाजपा
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि टीएमसी के तीन ऑडियो टेप आज सामने आए हैं, वे दर्शाते हैं कि आज पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नाक के नीचे किस तरह से भ्रष्ट्राचार, कटमनी का राज चल रहा है। ऑडियो टेप के जरिए पता चला कि सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर उगाही करने वालों को दिया जा रहा है।
07:43 PM, 03-Apr-2021
टीएमसी के गुंडे जान की भीख मांगते दिखाई देंगे : योगी
पश्चिम बंगाल के फलता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी जिस साहस के साथ टीएमसी के गुंडों का सामना कर रहे हैं, आपको 30 दिन का इंतजार करना है। जब 2 मई को भाजपा की सरकार बंगाल में बनेगी तो टीएमसी के गुंडे उसी प्रकार जान की भीख मांगते दिखाई देंगे जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया और गुंडे मांगते हैं।
07:03 PM, 03-Apr-2021
ओवैसी को वोट देने का मतलब भाजपा को सत्ता में लानाः ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोड शो के दौरान कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी को भाजपा ने हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए पैसा दिया है। यदि आप एनआरसी और विभाजन नहीं चाहते हैं, तो उन्हें वोट मत दें। ओवैसी को वोट देने का मतलब होगा कि आप भाजपा को वोट दे रहे हैं।
06:16 PM, 03-Apr-2021
सोमाली सेना के दो शिविरों में विस्फोट से नौ सैनिकों की मौत
सोमाली सेना के दो शिविरों में एक ही समय पर हुए विस्फोट में कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों को भी ‘भारी नुकसान’ पहुंचाया गया है।
06:14 PM, 03-Apr-2021
ओडिशा विधानसभा में अध्यक्ष से बदसलूकी
ओडिशा विधानसभा में शनिवार को उस वक्त अप्रिय दृश्य देखने को मिला जब विपक्षी भाजपा के कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन की तरफ कथित तौर पर चप्पल, ईयरफोन और कागज फेंके।