ब्रेकिंग न्यूज LIVE: महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया, कई नियमों में छूट
{"_id":"5f207202368cab54f8086808","slug":"breaking-news-and-covid19-live-updates-29th-july-2020","type":"live","status":"publish","title_hn":"ब्रेकिंग न्यूज LIVE: महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया, कई नियमों में छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 30 Jul 2020 12:13 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:13 AM IST
खास बातें
- देश में पिछले 24 घंटे में 48,513 नए मामले सामने आए हैं और 768 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,31,669 हो गई है।
- अब तक 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:32 PM, 29-Jul-2020
मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उदघाटन करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी. जगन्नाथ गुरुवार को मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उदघाटन करेंगे।11:11 PM, 29-Jul-2020
आउटडोर गेम्स को मिलेगी अनुमति
महाराष्ट्र लॉकडाउन- आउटडोर गेम्स जैसे- गोल्फ, आउटडोर फायरिंग रेंज, जिमनास्टिक, टेनिस, बैडमिंटन और मलखंब को अनुमति दी जाएगी लेकिन 5 अगस्त से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन नियमों का पालन करना होगा। स्वीमिंग पूल को अभी इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
10:51 PM, 29-Jul-2020
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया। इस चरण में 'मिशन बिगिन अगेन' (Mission begin again) के तहत कुछ नियमों में छूट दी जाएगी ।Govt of Maharashtra issues directions to extend the lockdown, with amendments, to operationalize MISSION BEGIN AGAIN for easing of restrictions and phase-wise opening, till 31 August, 2020. pic.twitter.com/Dg13hUTPBe
— ANI (@ANI) July 29, 2020
09:57 PM, 29-Jul-2020
सुशांत मामले में बयान दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत मामला: बिहार पुलिस की पुलिस मुंबई पहुंची और दो लोगों का बयान दर्ज किया। सुशांत की बहन का बयान दर्ज किया गया।09:18 PM, 29-Jul-2020
पश्चिम बंगाल में आज 2294 नए मामले सामने आए, 41 की मौत हुई
प. बंगाल में आज कोरोना वायरस से 2294 मामले सामने आए, 2094 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि 41 लोगों की मौत हुई। राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा 65258 पहुंचा। 44116 लोगों को छुट्टी मिली, कुल 19652 सक्रिय मरीज, अबतक 1490 की मौत।09:00 PM, 29-Jul-2020
सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में ताजा विशेष अवकाश याचिका दायर की। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के खिलाफ स्पीकर को कार्रवाई नहीं करने के निर्देश को लेकर याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 PM, 29-Jul-2020
जम्मू-कश्मीर में मिलेगी 2जी इंटरनेट सेवा
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट का उपयोग उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि, इंटरनेट की गति केवल 2G तक ही सीमित रहेगी और पोस्ट-पेड सिम कार्ड धारकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी: जम्मू और कश्मीर सरकार08:43 PM, 29-Jul-2020
राज्यपाल कलराज मिश्र को फिर भेजा गया प्रस्ताव
राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि हमने फिर से राज्यपाल कलराज मिश्र को एक प्रस्ताव भेजकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल इस बार प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे और जल्द सत्र शुरू करने की तारीख की घोषणा करेंगे।08:08 PM, 29-Jul-2020
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने फैसला किया है कि राज्य में लॉकडाउन का विस्तार चार अगस्त के सुबह 5 बजे तक किया जाएगा। प्रदेश के मंत्री रतनलाल नाथ ने इसकी जानकारी दी।
CM Biplab Kumar Deb has decided that the lockdown in the state will be extended till 5 AM on 4th Aug: Tripura Minister Ratanlal Nath. #COVID19 pic.twitter.com/5RRxJXimsw
— ANI (@ANI) July 29, 2020
07:44 PM, 29-Jul-2020
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे।
अनलॉक-3: सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों की अनुमति नहीं। इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे।Social/political/sports/entertainment/academic/cultural/religious functions and other large congregations still not permitted. Also, schools, colleges and coaching institutions will remain closed till August 31, 2020: Govt of India
— ANI (@ANI) July 29, 2020