ब्रेकिंग न्यूज LIVE: महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया, कई नियमों में छूट
- देश में पिछले 24 घंटे में 48,513 नए मामले सामने आए हैं और 768 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,31,669 हो गई है।
- अब तक 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उदघाटन करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी. जगन्नाथ गुरुवार को मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उदघाटन करेंगे।आउटडोर गेम्स को मिलेगी अनुमति
महाराष्ट्र लॉकडाउन- आउटडोर गेम्स जैसे- गोल्फ, आउटडोर फायरिंग रेंज, जिमनास्टिक, टेनिस, बैडमिंटन और मलखंब को अनुमति दी जाएगी लेकिन 5 अगस्त से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन नियमों का पालन करना होगा। स्वीमिंग पूल को अभी इजाजत नहीं मिलेगी।महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया। इस चरण में 'मिशन बिगिन अगेन' (Mission begin again) के तहत कुछ नियमों में छूट दी जाएगी ।Govt of Maharashtra issues directions to extend the lockdown, with amendments, to operationalize MISSION BEGIN AGAIN for easing of restrictions and phase-wise opening, till 31 August, 2020. pic.twitter.com/Dg13hUTPBe
— ANI (@ANI) July 29, 2020
सुशांत मामले में बयान दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत मामला: बिहार पुलिस की पुलिस मुंबई पहुंची और दो लोगों का बयान दर्ज किया। सुशांत की बहन का बयान दर्ज किया गया।पश्चिम बंगाल में आज 2294 नए मामले सामने आए, 41 की मौत हुई
प. बंगाल में आज कोरोना वायरस से 2294 मामले सामने आए, 2094 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि 41 लोगों की मौत हुई। राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा 65258 पहुंचा। 44116 लोगों को छुट्टी मिली, कुल 19652 सक्रिय मरीज, अबतक 1490 की मौत।सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में ताजा विशेष अवकाश याचिका दायर की। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के खिलाफ स्पीकर को कार्रवाई नहीं करने के निर्देश को लेकर याचिका दायर की गई है।जम्मू-कश्मीर में मिलेगी 2जी इंटरनेट सेवा
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट का उपयोग उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि, इंटरनेट की गति केवल 2G तक ही सीमित रहेगी और पोस्ट-पेड सिम कार्ड धारकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी: जम्मू और कश्मीर सरकारराज्यपाल कलराज मिश्र को फिर भेजा गया प्रस्ताव
राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि हमने फिर से राज्यपाल कलराज मिश्र को एक प्रस्ताव भेजकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल इस बार प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे और जल्द सत्र शुरू करने की तारीख की घोषणा करेंगे।CM Biplab Kumar Deb has decided that the lockdown in the state will be extended till 5 AM on 4th Aug: Tripura Minister Ratanlal Nath. #COVID19 pic.twitter.com/5RRxJXimsw
— ANI (@ANI) July 29, 2020
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे।
अनलॉक-3: सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों की अनुमति नहीं। इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे।Social/political/sports/entertainment/academic/cultural/religious functions and other large congregations still not permitted. Also, schools, colleges and coaching institutions will remain closed till August 31, 2020: Govt of India
— ANI (@ANI) July 29, 2020