फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7924 नए मामले, 227 लोगों की मौत

Tue, 28 Jul 2020 12:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jul 2020 12:07 AM IST
खास बातें

  • अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव पाए गए
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6993 नए मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,20,716 हो गई है।
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6051 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1,02,349 हो गई है।
  • बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,111 हो गई है। 
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए और 708 लोगों की मौत हुई। 
  • देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,85,114 है और अब तक 32,771 लोगों की मौत हुई है और 9,17,568 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख के पार 

विज्ञापन
Breaking News And Covid19 Live Updates 27th July 2020
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

लाइव अपडेट

12:05 AM, 28-Jul-2020

त्रिपुरा में 147 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

त्रिपुरा में सोमवार को 4027 नमूनों का परीक्षण किया गया जिनमें से 147 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने यह जानकारी दी।

 
11:45 PM, 27-Jul-2020

स्ट्रीट वेंडरों और फेरीवालों को काम करने की मिली अनुमति

कंटेंमेंट जोन को छोड़कर स्ट्रीट वेंडरों और फेरीवालों को दिल्ली में एक सप्ताह की अवधि के लिए सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक कार्य करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, अगले आदेश तक साप्ताहिक बाज़ारों की अनुमति नहीं रहेगी:-दिल्ली सरकार
विज्ञापन
10:53 PM, 27-Jul-2020
असम में कोरोना के 1348 नए मामले 
असम में कोरोना के 1348 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 21742 टेस्ट हुए हैं। असम में पॉजिटिविटी रेट 6.19 फीसदी है, जो काफी कम हैः स्वास्थ्य मंत्री 

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन 
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने रात 10 बजे के आसपास पुंछ जिले के मेंधर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

झारखंड में 324 नए मामले, चार लोगों की मौत 
झारखंड में आज कोरोना के 324 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,803 हो गई है, जिनमें 4908 मामले सक्रिय हैं, 3805 ठीक हो चुके हैं और 90 लोगों की मौत हो चुकी है। 
10:10 PM, 27-Jul-2020
इन राज्यों में थमेगा कोरोना वायरस का प्रसार: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना की जांच के लिए तीन नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के उद्घाटन से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
10:05 PM, 27-Jul-2020
राजस्थान में आज कोरोना के 1134 नए मामले
राजस्थान में आज कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37,564 हो गई है। इनमें 10,097 मामले सक्रिय हैं और 25,663 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में महामारी के कारण 633 लोगों की मौत हुई है।

अंडमान निकोबार द्विपसमूह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 338
अंडमान निकोबार द्विपसमूह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 338 है, जिनमें 145 सक्रिय मामले, 192 ठीक और एक मौत शामिल हैं। 
09:52 PM, 27-Jul-2020
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 245 नए मामले 
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 245 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 7863 हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2646 है और 5172 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2270
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2270 हो गई है। इनमें 1025 मामले सक्रिय हैं, 1216 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की अब तक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 PM, 27-Jul-2020
अंजनी कुमार को मौरतानिया तो जयदीप मजूमदार को मॉन्टेनिग्रो का राजदूत नियुक्त किया गया
माली में भारतीय राजदूत अंजनी कुमार को मौरतानिया का अगला राजदूत नियु्क्त किया गया। वहीं, ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत जयदीप मजूमदार को मॉन्टेनिग्रो का राजदूत बनाया गया।
 
09:37 PM, 27-Jul-2020
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध दर्ज कराया
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के लाहौर में गुरुद्वारा शहीदी स्थान को मस्जिद बनाने की कोशिशों पर पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध दर्ज कराया। 
 
09:34 PM, 27-Jul-2020
पोर्ट ब्लेयर के होटल में पार्टी आयोजित करने के मामले में 24 लोग गिरफ्तार
कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक होटल में पार्टी आयोजित करने के मामले में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
09:26 PM, 27-Jul-2020
भाजपा ने सोमू वीरजू को आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमू वीरजू को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed