Coronavirus: केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, डॉक्टर ने दी जानकारी
- महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 9509 नए मामले सामने आए और 260 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,228 हो गई है।
- तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5875 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई।
- तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 961 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई।
- देश में पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
I have tested positive for #coronavirus. Whilst I am fine, I am being hospitalised as a precaution on the recommendation of doctors. I request those who have come in contact with me recently to be observant and exercise self-quarantine: Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa pic.twitter.com/EOWMLtcgf7
— ANI (@ANI) August 2, 2020
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
थावरचंद गहलोत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उज्जैन के चिकित्सक डॉक्टर महावीर खांडेलवाल ने यह जानकारी दी।
झारखंड में आज कोरोना के 371 नए मामले
371 new #COVID19 positive cases have been reported in Jharkhand today, taking the total number of cases to 12559. Death toll rises to 118 after 3 deaths were reported today: State Health Department pic.twitter.com/XVMP0nurBA
— ANI (@ANI) August 2, 2020
बिहार में आई बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत हुई है और 53,67,182 लोग प्रभावित हैं। राज्य के 14 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। NDRF-SDRF की 31 टीमें राज्य में राहत बचाव कार्य में जुटी हैं।
गोवा में आज कोरोना के 337 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6,530 हो गई है, जिनमें 4,668 ठीक और 53 मौतें शामिल हैं। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,809 है।
दिवंगत राज्यसभा सांसद अमर सिंह का पार्थिव शरीर छतरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया
दिल्लीः दिवंगत राज्यसभा सांसद अमर सिंह का पार्थिव शरीर छतरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल सिंह यादव और अन्य ने श्रद्धांजलि दी।
Delhi: The mortal remains of senior leader and MP #AmarSingh brought to his residence in Chhattarpur. Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) leader Shivpal Singh Yadav and others paid last respects to him.
— ANI (@ANI) August 2, 2020
Amar Singh passed away yesterday. pic.twitter.com/OOvQianGkk
कर्नाटक के ज्यादातर जिलों में 11 जून से 31 जुलाई तक सामन्य बारिश हुई
कर्नाटक के ज्यादातर जिलों में 11 जून से 31 जुलाई तक सामन्य बारिश हुई लेकिन शिमोगा, हासन., कोडागू, दक्षिण कन्नड़ा जिले में कम बारिश हुई है। तटीय जिलों में अगले 5 दिनों में अच्छी बारिश होगीः सीएस पाटिल, मौसम विभाग, बंगलूरू
राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण के 1167 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 44,410 हो गई है, जिनमें 11488 मामले सक्रिय हैं। अब तक राज्य में 31,216 लोग ठीक हो चुके हैं।
हरियाणा में कोरोना के 761 नए मामले, पांच की मौत
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 761 नए मामले सामने आए और पांच की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 36,519 हो गई है। इनमें 29,690 मामले सक्रिय हैं और 433 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 2739 नए मामले, 49 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2739 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 75,516 हो गई है, जिनमें 52,730 लोग ठीक हो चुके हैं और 1678 लोगों की मौत हो चुकी है।
मैं ऐसा खतरा पिछले 30 सालों में नहीं देखा है- अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'मैंने ट्टिडियों के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मैं ऐसा खतरा पिछले 30 सालों में नहीं देखा है। इस साल खतरा काफी बड़ा है। राज्य के केवल 2-3 जिले टिड्डियों के हमले से अब तक बटे हैं। फसलें बर्बाद हो रही हैं। मैंने पीएम से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
I have written to PM regarding locust menace. I had seen such menace only 30 years back. This year it's massive. Only 2-3 districts of the state have not seen locust attacks, crops are getting destroyed. I have requested the PM to declare this a national disaster: Rajasthan CM pic.twitter.com/NmcUEdvGD0
— ANI (@ANI) August 2, 2020
नेपाल में रविवार को कोरोना के 246 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 20,332 हो गई है। नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 53.67 लाख लोग बेहाल
बिहार में उफनती नदियों के पानी से नए क्षेत्रों के जलमग्न हो जाने से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गयी है तथा 14 जिलों में 53.67 लाख लोग बेहाल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।
लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पांच अगस्त से CISF के हवाले
लेह हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पांच अगस्त से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संभालेगा।
Central Industrial Security Force (CISF) to take over the security of Leh airport from August 5. #Ladakh pic.twitter.com/CNJrZRojZU
— ANI (@ANI) August 2, 2020
मुंबई में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 1105 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,16,451, हो गई है। इनमें 88,299 लोग ठीक हो चुके हैं, 21412 मामले सक्रिय हैं और 6444 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में 146 नए मामले
उत्तराखंड मेंज संक्रमण के 146 नए मामले दर्ज किए गए और 107 मरीज ठीक हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7593 हो गई है, जिनमें 4437 लोग ठीक हो चुके हैं, 3032 मामले सक्रिय हैं और 86 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में कोरोना के 921 नए मामले, 10 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 921 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 581 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 33,535 हो गई है। इनमें 23,550 लोग ठीक हो चुके हैं, 9099 मामले सक्रिय हैं और 886 लोगों की मौत हो चुकी है।
लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स का खिताब
लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स का खिताब अपने नाम किया।
Lewis Hamilton wins British Grand Prix for a record seventh time. (file pic) pic.twitter.com/uMY3xLPzdM
— ANI (@ANI) August 2, 2020
बिहार स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मियों को उनके एक महीने के मूल वेतन के बराबर 'प्रोत्साहन भत्ता' दिया जाएगा। राज्य को इसकी लागत लगभग 252.54 करोड़ रुपये पड़ेगी: बिहार सरकार
Bihar Health Department doctors & workers to be provided 'encouragement incentive' equivalent to their one month's basic salary. It will cost the state Rs 252.54 crores: Bihar Government
— ANI (@ANI) August 2, 2020
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1101 नए मामले, 22 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1101 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 63,675 हो गई है। इनमें 46,587 लोग ठीक हो चुके हैं और 2478 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 1000 रुपये की घोषणा
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन के अवसर पर आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि महिलाएं इस अवसर पर राज्य सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं: मुख्यमंत्री कार्यालय
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 9509 नए मामले सामने आए और 260 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,41,228 हो गई है। इनमें 2,76,809 लोग ठीक हो चुके है और 15,576 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,537 है, जिनमें 44,204 मामले पुणे से हैं।
पंजाब में पिछले 24 घंटे में 792 नए मामले, 18 लोगों की मौत
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 792 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,853 हो गई है। इनमें 11,466 लोग ठीक हो चुके हैं और 423 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
Rajasthan state cabinet approves the amendment in Rajasthan Judicial Service Rules, 2010. Candidates from the most backward class (MBC), including Gurjars, to now get 5% reservation in Rajasthan Judicial Services instead of the earlier 1%. pic.twitter.com/CaFlBO585A
— ANI (@ANI) August 2, 2020