{"_id":"6491b52137ece3be46098f96","slug":"breach-of-privilege-against-sanjay-raut-maharashtra-council-admin-told-to-decide-and-send-matter-rs-chairman-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषाधिकार हनन: संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, MLCPC ने मामले को राज्यसभा अध्यक्ष के पास भेजने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशेषाधिकार हनन: संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, MLCPC ने मामले को राज्यसभा अध्यक्ष के पास भेजने को कहा
Tue, 20 Jun 2023 07:54 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Jun 2023 07:54 PM IST
सार
राज्यसभा के सदस्य राउत को फरवरी में महाराष्ट्र विधानमंडल को "चोर मंडल" कहने के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था। भाजपा एमएलसी राम शिंदे ने राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया था।
विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानमंडल को "चोर मंडल" (चोरों की परिषद) कहने के मामले में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति (MLCPC) के प्रमुख प्रसाद लाड ने परिषद सचिव से संजय राउत के खिलाफ भाजपा विधायक द्वारा लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले को राज्यसभा के सभापति के पास भेजने को कहा है।
विज्ञापन
राज्यसभा के सदस्य राउत को फरवरी में महाराष्ट्र विधानमंडल को "चोर मंडल" कहने के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था। भाजपा एमएलसी राम शिंदे ने राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया था। लाड ने विधान परिषद सचिव को लिखे पत्र में कहा कि यह मुद्दा आपके सामने काफी समय से लंबित है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप एक उचित निर्णय लें और इस मामले को तत्काल राज्यसभा के सभापति के पास भेजें।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर को राउत के खिलाफ इसी तरह का विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव मिला था और इसे छह अप्रैल को राज्यसभा सभापति को भेजा गया है। लाड ने कहा, मेरा मानना है कि विधायक सदनों का कथित रूप से अपमान करने के लिए राउत के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई होनी चाहिए। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (Neelam Gorhe) ने मार्च में संजय राउत की प्रतिक्रिया को असंतोषजनक करार देने के बाद राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास भेजा था। धनखड़ ने मई में इस मामले को राज्यसभा विशेषाधिकार समिति को भेज दिया था।
विज्ञापन