{"_id":"66ca29beaacc9dcc63016a54","slug":"brazilian-foreign-minister-mauro-vieira-to-visit-india-four-day-visit-today-know-all-update-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: ब्राजील के विदेश मंत्री विएरा आज भारत आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: ब्राजील के विदेश मंत्री विएरा आज भारत आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए करेंगे चर्चा
Sun, 25 Aug 2024 12:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:13 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और विएरा 27 अगस्त को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों पक्ष समग्र रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। यात्रा के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और विएरा 27 अगस्त को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों पक्ष समग्र रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने पर विचार-विमर्श करेंगे। ब्राजील के जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत जी-20 तिकड़ी (ट्रोइका) में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर को ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाला है। जी-20 में 19 देश अर्जेंटीना, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और दो क्षेत्रीय निकाय अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत और ब्राजील साझा मूल्यों पर आधारित एक बहुआयामी संबंध साझा करते हैं। विदेश मंत्री विएरा की आगामी यात्रा 2006 में स्थापित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।'