फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brain dead 19 year old student gives new lease of life to five people

Tamilnadu: ब्रेन डेड किशोर ने पांच लोगों को दिया नया जीवन, सड़क दुर्घटना का हो गया था शिकार

Thu, 21 Jul 2022 04:22 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 04:22 AM IST
सार

ट्रांसप्लांट अथॉरिटी गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु के सदस्य सचिव आर कांतिमथी ने कहा कि हर जीवन महत्वपूर्ण है और हर कोई जीने का हकदार है और यही हम ट्रांसटन में मानते हैं।

विज्ञापन
Brain dead 19 year old student gives new lease of life to five people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई के रहने वाले एक छात्र का हाल ही में शहर के बाहरी इलाके में ग्रैंड सदर्न ट्रंक (जीएसटी) रोड पर एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उसको गंभीर चोट लगी थी। अब खबर सामने आई है कि दुर्घटना में ब्रेन डेड घोषित किए गए 19 वर्षीय छात्र ने पांच लोगों को नया जीवन दिया है।

विज्ञापन


एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुर्घटना के बाद किशोर को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जो दुर्घटनास्थल के आसपास था। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों के सुझाव के आधार पर उसे इलाज के लिए चेन्नई के रिले अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी छात्र को बचाया नहीं जा सका और उसे 'ब्रेन इनएक्टिव/डेड' घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि उसके महत्वपूर्ण अंग ठीक से काम कर रहे थे, इसलिए अस्पताल के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवार को अंगदान के बारे में बताया, जो उनके महत्वपूर्ण अंगों को दान करने के लिए सहमत हो गए। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार ने ब्रेन-डेड किशोर के अंगों के लिए दान को कानूनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों में एक किडनी और दिल का प्रत्यारोपण किया गया, जबकि एक अन्य किडनी, दो फेफड़े और एक लीवर को अन्य मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया।

ट्रांसप्लांट अथॉरिटी गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु के सदस्य सचिव आर कांतिमथी ने कहा कि हर जीवन महत्वपूर्ण है और हर कोई जीने का हकदार है और यही हम ट्रांसटन में मानते हैं। कांथिमथी ने कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूं कि तमिलनाडु अंग प्रत्यारोपण में देश का नेतृत्व कर रहा है। मैं वास्तव में दाता के परिवार का आभारी हूं जो इस नेक काम के लिए आगे आए और कई लोगों के जीवन में बदलाव किया।


ब्रेन-डेड किशोर की बहन ने कहा कि यह वही हो रहा है जो मेरा भाई चाहता था। वह एक निस्वार्थ व्यक्ति था जिसने आगे आने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में कभी संकोच नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed