Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   brahma kumaris rajyogini dadi hriday mohini death pm narendra modi, rahul gandhi and these leaders paid tribute

ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का निधन, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
brahma kumaris rajyogini dadi hriday mohini death pm narendra modi, rahul gandhi and these leaders paid tribute
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिलक लगातीं ब्रह्माकुमारी आश्रम की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी। - फोटो : Twitter : @narendramodi

ब्रह्माकुमारी आश्रम की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का गुरुवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। वह 93 वर्ष की थीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। एक साल पहले दीदी जानकी के निधन के बाद दादी हृदयमोहिनी को मुखिया नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


दादी हृदयमोहिनी के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी ने समाज के उत्थान के लिए जो कुछ किया उसे हमेशा याद रखा जाएगा। दुनियाभर में ब्रह्माकुमारी के सकारात्मक संदेश को पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन का मुझे काफी दुख है, ओम शांति।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल ने भी दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी को मेरी श्रद्धांजलि। उन्हें आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा देने में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाएगा और उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में ब्रह्मकुमारी का निरंतर मार्गदर्शन करती रहेंगी। ओम शांति।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed