{"_id":"63a415a06ea54b5fd575e33f","slug":"bpcl-temporary-shutdown-diesel-pipeline-in-thane-due-to-theft-bid-leakage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diesel Pipeline Shutdown: चोरों ने फोड़ दी मुंबई-मनमाड़ डीजल पाइप लाइन, BPCL को रोकना पड़ी आपूर्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diesel Pipeline Shutdown: चोरों ने फोड़ दी मुंबई-मनमाड़ डीजल पाइप लाइन, BPCL को रोकना पड़ी आपूर्ति
Thu, 22 Dec 2022 02:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 22 Dec 2022 02:00 PM IST
सार
कंपनी ने बताया कि शरारती तत्वों के एक गिरोह ने आज सुबह ठाणे शहर के शिल फाटा इलाके में पाइल लाइन से डीजल चुराने का असफल प्रयास किया। इस कारण पाइप में छोटा से लीकेज हो गया। नतीजजन कंपनी को डीजल आपूर्ति रोकना पड़ी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डीजल चुराने के प्रयास में चोरों ने पाइप लाइन ही फोड़ दी। इससे पाइप लाइन से लीकेज होने लगा। इस कारण सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि.(BPCL) ने मुंबई-मनमाड़ पाइप लाइन से डीजल आपूर्ति अस्थाई रूप से रोक दी।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि शरारती तत्वों के एक गिरोह ने आज सुबह ठाणे शहर के शिल फाटा इलाके में पाइल लाइन से डीजल चुराने का असफल प्रयास किया। इस कारण पाइप में छोटा से लीकेज हो गया। नतीजजन कंपनी को डीजल आपूर्ति रोकना पड़ी। हालांकि, कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
बीपीसीएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाइपलाइन अब पूरी तरह से काम कर रही है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि ठाणे के पास शील फाटा में एक गैस गोदाम के पास गुरुवार सुबह 5.21 बजे 18 इंच की उच्च दबाव वाली डीजल पाइप लाइन में रिसाव शुरू हुआ और ईंधन क्षेत्र में फैल गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई थी। नवी मुंबई के पुलिस अधिकारी, स्थानीय दमकलकर्मी और बीपीसीएल की एक टीम मौके पर पहुंची और रिसाव को रोकने का काम शुरू किया। यह पाइप लाइन 252 किलोमीटर लंबी है जो मुंबई और मनमाड को जोड़ती है।