फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boy assaulted by 14 men in Kerala for 2 years nine arrested Latest News Update

Kerala: एप पर दोस्ती के बाद 14 लोगों ने दो साल तक किया लड़के का यौन शोषण, सरकारी कर्मचारियों सहित नौ गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 11:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड (केरल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 16 Sep 2025 11:02 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब लड़के की मां ने अपने घर पर एक आदमी को देखा जो उसे देखकर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि अपने बेटे से पूछने पर उसने अपनी आपबीती बताई और उसने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी, जिसने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
Boy assaulted by 14 men in Kerala for 2 years nine arrested Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलजीबीटीक्यू समुदाय के एक मोबाइल एप पर दोस्ती करने के बाद 16 साल एक लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कासरगोड जिले से गिरफ्तार नौ लोगों में दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़के का उसके घर, कन्नूर और कोझिकोड जिलों सहित अन्य स्थानों पर 14 अलग-अलग पुरुषों की ओर से दो साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया गया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब लड़के की मां ने अपने घर पर एक आदमी को देखा जो उसे देखकर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि अपने बेटे से पूछने पर उसने अपनी आपबीती बताई और उसने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी, जिसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पॉक्सो के तहत 14 अलग-अलग मामले दर्ज
अधिकारी ने आगे बताया कि लड़के के बयान के आधार पर पिछले दो दिनों में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत 14 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष जांच टीम भी गठित
अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस उपाधीक्षक और चार निरीक्षकों वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी गठित की गई है, जो कासरगोड जिले में हुई घटनाओं से संबंधित आठ मामलों की जांच करेगी।


14 आरोपियों की उम्र 25 से 51 वर्ष के बीच
उन्होंने बताया कि शेष छह मामलों को कोझिकोड और कन्नूर जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले के 14 आरोपियों की उम्र 25 से 51 वर्ष के बीच है और उनमें से एक रेलवे कर्मचारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed