{"_id":"5a5afad14f1c1bf1408b4c8c","slug":"bosses-can-trace-you-by-an-email","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी का बहाना अब निगल सकता है आपकी नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीमारी का बहाना अब निगल सकता है आपकी नौकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
मान लीजिए किसी दिन आपका मन फिल्म देखने का हुआ। लेकिन आपको यह भी पता है कि वर्किंग दिनों में आपको दफ्तर से छुट्टी आसानी से नहीं मिलेगी। ऐसे में सबसे पहले जो विचार दिमाग में आता है वो यह होता है कि क्यों न बीमारी का बहाना बना लिया जाए। लेकिन यह बहाना अब पुराना पड़ चुका है। अगली बार अगर आप बीमारी को बहाना बनाकर किसी और काम पूरा कर रहे हैं तो बॉस आपकी चोरी को आसानी से पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल अब बॉस को काफी आसानी से यह पता चल सकता है कि वाकई आपकी तबीयत खराब है या फिर आपने बहाना बनाया है। आज कल कंपनियां अपने कर्मियों पर नजर रखने के लिए इमेल ट्रैकिंग सिस्टम पर ज्यादा जोर दे रही हैं। करीब 40 फीसदी मेल इम्बेडेड कोड के साथ आते हैं जो ये बताते हैं कि आपने इस मेल को कब और कहां पढ़ा गया है। ऐसे में, बहाने बनाने के बाद अपने बॉस और उनके प्यार भरे इमेल से भी दूरी बना लें ताकि आपकी नौकरी खतरे में न पड़े।
विज्ञापन
