{"_id":"6413ae4ab5bc92bca002b8b3","slug":"border-dispute-escalates-again-in-karnataka-maharashtra-bommai-will-meet-home-minister-amit-shah-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border Dispute: कर्नाटक-महाराष्ट्र में फिर बढ़ा सीमा विवाद, गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे बोम्मई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Border Dispute: कर्नाटक-महाराष्ट्र में फिर बढ़ा सीमा विवाद, गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे बोम्मई
Fri, 17 Mar 2023 05:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:33 AM IST
सार
पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा तनाव को कम करने के लिए दखल दिया था। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच एक बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विस्तार
कर्नाटक के 865 सीमावर्ती गांवों में महाराष्ट्र सरकार की ओर से अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे ‘अक्षम्य अपराध’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल इस मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा तनाव को कम करने के लिए दखल दिया था। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच एक बैठक बुलाई थी और बाद में कहा कि दोनों इस बात पर सहमत हुए हैं कि जब तक उच्चतम न्यायालय इस मामले पर फैसला नहीं कर लेता, तब तक वे सीमा मुद्दे पर कोई दावा या प्रतिदावा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र ने उस समझौते का ‘उल्लंघन’ किया था और उन्होंने अपने समकक्ष एकनाथ शिंदे से ‘जिम्मेदारी से व्यवहार’ करने का आग्रह किया। शिंदे सरकार की ओर से हाल ही में यह घोषणा किए जाने के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया कि वह अपनी ‘महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना’ के लिए अतिरिक्त 54 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।
विज्ञापन