फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay high court says during Corona pandemic Lockdown has created an atmosphere of helplessness and fatigue

कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन ने बेबसी और थकान का माहौल बना दिया: हाईकोर्ट

Wed, 10 Jun 2020 03:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Jun 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Bombay high court says during Corona pandemic Lockdown has created an atmosphere of helplessness and fatigue
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीन पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि लॉकडाउन ने लोगों में शिथिलता और चिड़चिड़ेपन का माहौल पैदा कर दिया है। इस व्यक्ति ने रात्रि कर्फ्यू के दौरान उस समय पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था जब उन्होंने उससे पूछताछ की थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने पेशे से वास्तुकार करन नायर (27) की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। नायर ने दावा किया था कि पिछले महीने हुई इस घटना के दिन वह व्यक्तिगत कारणों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन


नायर के अधिवक्ता निरंजन मुंदरगी ने छुरा लेकर चलने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उनका मुवक्किल वास्तुकार है और वास्तुकार इस उपकरण का उपयोग करते हैं।

पुलिस के अनुसार नायर को आठ मई की रात दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर घूमते हुए पाया गया था। पुलिस ने बताया कि जब एक गश्ती दल ने उसे देखा और उससे पूछताछ करने की कोशिश की तब नायर ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस हाथापाई में निरीक्षक जितेंद्र कदम, उफ निरीक्षक सचिन शेलके और कांस्टेबल सागर शेलके को मामूली चोटें आईं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि लॉाकडाउन के मद्देनजर पुलिस पर शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत दबाव था और आवेदक (नायर)
आशंकित था कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसलिए उसने भागने की कोशिश की।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति से क्लांति और कुंठा जैसा माहौल पैदा हो गया है और नायर जैसा युवक इसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed