महाराष्ट्र: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कथित भ्रष्टाचार मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 8 जून तक स्थगित की सुनवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की कथित भ्रष्टाचार मामले पर सुनवाई को 8 जून तक के लिए टाल दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को अगली सुनवाई तक कार्रवाई नहीं करने को कहा है।
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार (26 मई) को अनिल देशमुख की कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की प्राथमिकी के 2 पैराग्राफ को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई को 8 जून तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई तक कार्रवाई (राज्य सरकार से दस्तावेज मिलने तक) नहीं करने को भी कहा है।
Bombay High Court adjourns till 8th June, the Maharashtra state govt's plea challenging 2 paragraphs of CBI FIR in Anil Deshmukh alleged corruption case. The Court has also asked CBI to not take action (seeking documents from State govt ) till the next hearing in HC. pic.twitter.com/u1NyAWy0H0
— ANI (@ANI) May 26, 2021