फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay HC refuses to urgently hear the bail plea of NCP leader Nawab Malik

Maharashtra: नए साल के मौके पर भी जेल में ही रहेंगे नवाब मलिक, HC ने जमानत पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Tue, 13 Dec 2022 02:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Dec 2022 02:47 PM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ईडी को नवाब मलिक के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Bombay HC refuses to urgently hear the bail plea of NCP leader Nawab Malik
नवाब मलिक - फोटो : PTI

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और सुनवाई छह जनवरी तक के लिए टाल दी। कोर्ट ने ईडी को नवाब मलिक के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यानी कहा जाए तो नवाब मलिक को नए साल के मौके पर भी जेल की ही रोटी खानी पड़ेगी।

विज्ञापन


नवाब मलिक ने बीते सोमवार  (12 दिसंबर) को ही हाईकोर्ट में डाली थी याचिका
बता दें कि नवाब मलिक ने बीते सोमवार (12 दिसंबर) को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वकील तारक सैयद और कुशल मोर के जरिए मलिक ने यह याचिका दायर करवाई थी। उच्च न्यायालय ने मामले पर मंगलवार को सुनवाई  ता समय दिया था। इससे पहले 30 नवंबर को एक विशेष अदालत ने मामले में मलिक की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


दाऊद इब्राहिम से जुड़े जमीन सौदे में घिरे थे नवाब मलिक
नवाब मलिक को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े एक भूमि सौदे से संबंधित कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। मलिक की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल फरवरी में की थी तब से वे जेल में बंद हैं।  अभी उनका यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed