फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay HC new complex foundation stone ceremony CJI Chandrachud know updates in hindi

बॉम्बे हाईकोर्ट: CJI ने रखी नए परिसर की आधारशिला, कहा- प्रशासनिक पक्ष में सरकार के साथ खड़ी होती हैं अदालतें

Mon, 23 Sep 2024 04:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 04:01 AM IST
सार

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायिक पक्ष में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वतंत्रता की तीव्र भावना के साथ काम करते हैं, लेकिन जब प्रशासनिक पक्ष की बात आती है, तो वे सरकार के साथ खड़े होते हैं।

विज्ञापन
Bombay HC new complex foundation stone ceremony CJI Chandrachud know updates in hindi
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में बॉम्बे हाईकोर्ट के नये परिसर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायिक पक्ष में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वतंत्रता की तीव्र भावना के साथ काम करते हैं, लेकिन जब प्रशासनिक पक्ष की बात आती है, तो वे सरकार के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यह विशाल परियोजना नागरिकों को आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य और न्यायपालिका के बीच सहयोग से विकसित की जा रही है।

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई में मौजूदा हाईकोर्ट भवन के पत्थरों को नींव में शामिल किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय समारोह में शामिल हुए।हाईकोर्ट के नये परिसर में विशाल अदालत कक्ष, न्यायाधीशों और रजिस्ट्री कर्मियों के लिए कक्ष, एक मध्यस्थता केंद्र, एक सभागार, पुस्तकालय तथा कर्मचारियों, वकीलों और वादियों के लिए अनेक सुविधाएं होंगी। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि 30.16 एकड़ भूमि का कब्जा चरणबद्ध तरीके से हाईकोर्ट को सौंप दिया जाएगा। साथ ही 4.39 एकड़ जमीन पहले ही दी जा चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी इमारत प्रेरणा की स्रोत, सुनिश्चित की जाए सुरक्षा
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि ब्रिटिश काल में बनी मौजूदा 150 साल पुरानी विरासत संरचना कहीं नहीं जाएगी। यह हर किसी को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने मौजूदा इमारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। सीजेआई ने शीघ्रता से भूमि आवंटित करके साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिसर का निर्माण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य पीठ मुंबई में, जबकि नागपुर, औरंगाबाद के गोवा में भी इसकी पीठ हैं। केंद्र शासित प्रदेशों दादर और नागर हवेली एवं दमन व दीव भी हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed