फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb explosions outside the residence of Member of Parliament Arjun Singh this morning is worrisome

बंगाल में हिंसा: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला, राज्यपाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Wed, 08 Sep 2021 09:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Sep 2021 09:30 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बुधवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। धनखड़ ने कहा राज्य में अभी भी हिंसा कम नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Bomb explosions outside the residence of Member of Parliament Arjun Singh this morning is worrisome
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बुधवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। धनखड़ ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सांसद के आवास के बाहर बम विस्फोट चिंता की बात है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। मैं इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा करता हूं। जहां तक अर्जुन सिंह की सुरक्षा का सवाल है तो पहले भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घर पर जिस वक्त बम से हमला किया गया उस समय सांसद और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर ही थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


अर्जुन सिंह ने कहा- मुझे जान से मारने की रची जा रही साजिश
वहीं इस मामले पर अब अर्जुन सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव से पहले मुझे जान से मारने की कोशिश है, क्योंकि पार्टी ने मुझे भवानीपुर का इंचार्ज बनाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच भी बंगाल सरकार करेगी और पहले की तरह ही मामले को रफा-दफा कर देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में न एफआईआर होगी न कोई चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले एक व्यक्ति को मुझे मारने की दी गई जिम्मेदारी
सांसद अर्जुन सिंह ने ममता सरकार के घर दुआर अभियान पर तंज करते हुए करते हुए कहा, 'राज्य सरकार बम लेकर दरवाजे पर आई है। अब हमें आत्म रक्षा में कुछ करना होगा। दो माह पहले नबाना में एक  व्यक्ति को मेरी हत्या की जिम्मेदारी दी गई है।'


बंगाल में दिग्गज नेता माने जाते हैं अर्जुन सिंह 
अर्जुन सिंह 17 वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले, सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 2001 से लगातार चार बार भाटपारा विधानसभा सीट भी जीती थी। उन्हें 1 जून 2020 को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed